केरल के पलक्कड़ में इंस्टाग्राम रील पर हुए विवाद में 10वीं के छात्रों ने 9वीं के एक छात्र को पीटा। इस हमले में 15 वर्षीय छात्र के कंधे में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पलक्कड़: इंस्टाग्राम रील को लेकर हुए एक झगड़े में सीनियर छात्रों ने 9वीं क्लास के एक स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना केरल के पलक्कड़ में स्थित चालिश्शेरी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की है। हमले में 9वीं क्लास के छात्र मोहम्मद शम्मास (15) और उसके दोस्तों को निशाना बनाया गया। आरोप है कि 10वीं क्लास के छात्रों ने गैंग बनाकर उन्हें बुरी तरह पीटा। पिटाई में शम्मास के कंधे की हड्डी में गंभीर चोट आई है और वह अपना हाथ तक नहीं हिला पा रहा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना पिछले दिन दोपहर करीब 1:15 बजे हुई। शम्मास और उसके दोस्त ट्यूशन के बाद मस्जिद से लौट रहे थे, तभी सीनियर छात्रों के एक ग्रुप ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक इंस्टाग्राम रील को लेकर शुरू हुआ था, जिसे शम्मास और उसके दोस्तों ने पोस्ट किया था। इसी बात पर झगड़ा इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं के छात्र पहले से ही प्लान बनाकर वहां इंतजार कर रहे थे। उन्होंने 9वीं के छात्रों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। शम्मास के साथ मौजूद उसके तीन और दोस्तों को भी पीटा गया है।