Aliganj Fire Incident :लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड हादसे में हुई 15 लोगों की मौत पर योगी सरकार ने SIT बना दी है। कोचिंग और बिल्डिंग मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की दर्दनाक घटना में 15 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना दी गई है। मंगलवार को एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टीम का गठन किया गया है और फिलहाल मामले की विस्तृत जांच चल रही है। वहीं बिल्डिंग के मालिक और कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  1. एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। हम अभी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। हम हर पहलू की गहराई से जांच करेंगे। हर विभाग की क्या जिम्मेदारी थी, इसकी भी बारीकी से जांच होगी। हम बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।"

2. लखनऊ पुलिस ने अलीगंज थाना क्षेत्र की उस बिल्डिंग को सील कर दिया है, जहां आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई।

3. आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है ताकि फॉरेंसिक और फायर डिपार्टमेंट की टीमें वहां से सबूत इकट्ठा कर सकें।
4. पुलिस ने इस मामले में अलीगंज थाने में छह आरोपियों और दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

5. पुलिस ने इस हादसे के तीन मुख्य आरोपियों- रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र शुक्ला और तुषंक कृष्ण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

6. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए इस घटना के सिलसिले में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

7. योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा।

कौन हैं सस्पेंड होने वाले अधिकारी?

 सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में बिजली विभाग, जानकीपुरम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (कलेक्शन) गौरव कुमार; फायर डिपार्टमेंट, इंदिरा नगर के फायर स्टेशन सेफ्टी ऑफिसर (FSSO) कमलेंद्र कुमार सिंह; लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार; और LDA के ही जूनियर इंजीनियर प्रमोद पांडे शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

कौन है बिल्डिंग मालिक और कोचिंग संचालक 

  • अलीगंज इलाके की इस बिल्डिंग में आग लगी उसका मालिक वीरेंद्र प्रकाश शुक्ल (Virendra Prakash Shukla) है।
  • शुक्ला रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज का भी मालिक है।
  • वहीं जिस कोचिंग में यह हादसा हुआ उसका मालिक: तुषार कृष्ण जायसवाल (Tushar Krishna Jaiswal) है।
  • पेट शॉप के मालिक: रामकृष्ण उपाध्याय (Ram Krishna Upadhyay) है।