ऑटो-रिक्शा चालक के बेटे चेतन तांबे ने अपने माता-पिता को एक सरप्राइज ट्रिप पर ले जाकर खुश किया। उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया था। उनकी खुशी का यह दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो गया है।

अपने मां-बाप को खुश देखना, उन्हें ज़िंदगी की सारी खुशियां देना, हर बच्चे का सपना होता है। ऐसा ही एक सपना पूरा किया है चेतन तांबे नाम के एक लड़के ने। चेतन ने अपने माता-पिता को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसे वे ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। उनके पिता ने पूरी ज़िंदगी ऑटो-रिक्शा चलाकर उन्हें पाला और मां एक होममेकर रहीं। अब बेटे ने उन्हें एक शानदार ट्रिप पर ले जाकर सरप्राइज दिया है। इसका दिल छू लेने वाला वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

चेतन ने वीडियो के साथ लिखा, 'पापा ने पूरी ज़िंदगी ऑटो चलाया और मां ने घर संभाला। उन्होंने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, उन्हें बस दूसरों को देना आता था।' चेतन बताते हैं कि इस ट्रिप पर उन्हें अपनी मां का एडवेंचर वाला रूप देखकर हैरानी हुई। उनकी मां ने पैराग्लाइडिंग और एटीवी राइडिंग का भी जमकर मज़ा लिया। वीडियो में एक जगह उनके पिता उन्हें गले लगाकर कहते हैं, 'तू मेरा गुरूर है'। चेतन कहते हैं कि उनके माता-पिता के चेहरे पर वो मुस्कान ही उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी कमाई है। उन्होंने आखिर में लिखा, 'अपने माता-पिता को एक ट्रिप पर ले जाएं, इसकी खुशी एक अलग ही लेवल की होती है'।

 

View post on Instagram
 

 

इस दिल छू लेने वाले वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा बेटा मिलना किस्मत की बात है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इन माता-पिता की असली दौलत तो ये बेटा है'।