Sukhbir Badal Attack News :पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले को नांदेड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मामले की जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर हड़कप मचा हुआ है। दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक लोग इस अटैक की निंदा कर रहे हैं। इसी बीच बादल के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

कौन है सुखबीर सिंह पर हमला करने वाला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल पर हमले करने वाले शख्स का नाम जसपाल सिंह बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 60-65 साल के आसपास है। आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहन वाला बताया जा रहा है। जो कि गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कार्यरत था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने बादल पर हमला क्यों किया। इसकी वजह क्या है, क्या इसके पीछे कोई और भी है। फिलहाल पुलिस उसे थाने लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बहस के बाद बादल पर किया हमला

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर को निहंग के भेष में आए एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। जो कि नीले रंग के कपड़े पहने हुए था। बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है, यानि वह खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान आरोपी ने कृपाण से बादल पर वार किया। हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

हमले के बाद का वीडियो

Scroll to load tweet…

बादल को देवेंद्र फडणवीस ने किया फोन

वहीं जैसे ही बादल पर हमले की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पता चली तो उन्होंने सबसे पहले नांदेड़ पुलिस को कॉल करके पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिए। साथ ही फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

घटना से तुरंत पहले का वीडियो

Scroll to load tweet…