Who is Director Bharathiraja : 40 से ज्यादा फिल्में, करोड़ों दिलों की यादें... जानिए भारतीराजा की आखिरी कहानी? तमिल डायरेक्टर भारतीराजा की सुपरहिट फिल्में कौन कौन सी हैं? क्यों लोग कह रहे गांवों से पर्दे तक पहुंचाने वाले महान निर्देशक की कहानी हुई खत्म?

चेन्नई (तमिलनाडु): तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा का निधन हो गया। 85 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके जाने से सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर छाई हुई है। कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने लेजेंडरी डायरेक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन थे भारतीराजा?

भारतीराजा साउथ सिनमे के जाने माने डायरेक्टर थे। उन्होंने 1977 में फिल्म '16 Vayathinile' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा के लिए ऐसी कई फिल्मों का निर्माण किया जो लोगों के जहन में दशकों तक याद रहेंगी। बता दें कि भारतीराजा ने फिल्मों को स्टूडियो सेट से निकालकर असली गांवों और प्राकृतिक परिवेश में फिल्माने की नई शुरुआत की थी। उनके इस नए अंदाज ने तो तमिल सिनेमा की दिशा बदल दी। देखते ही देखते उनकी तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में होने लगी। बता दें कि उन्होंने करीब 40 साल और 40 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की हैं। सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें 'Iyakkunar Immayam' (डायरेक्टर्स का हिमालय) का खिताब मिला है।

भारतीराजा की सबसे यादगार फिल्में

  • 16 वयथिनिले
  • सिगप्पू रोजक्कल
  •  किझक्के पोगुम रेल
  • निझालगल
  •  अलाइगल ओइवथिल्लई 
  • मुदल मरियाधाई
  • वेधम पुधिथु
  •  किझक्कु चीमैयिले

कई हिट फिल्मों में की एक्टिंग

बता दें की भारती राजा सिर्फ एक सफल डायरेक्शन के लिए नहीं जाने जाते थे। बल्कि उन्होंने एक्टिंग में भी एक सफल पारी खेली। साउथ सिनमें में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। हाल ही में वह मोहनलाल स्टारर फिल्म 'Thudarum' में नजर आए थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'Pulavar' एक एक्टर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके अलावा भारतीराजा 'अयुथा एझुथु,' 'पांडियानाडु,' 'ईश्वरन,' 'थिरुचित्राम्बलम' और 'महाराजा' में भी नजर आ चुके हैं।