तमिलनाडु चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में DMK+ को बढ़त। 5 में से 4 सर्वे DMK गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। वहीं, एक सर्वे AIADMK+ को आगे बता रहा है। ये अनुमान वोटिंग खत्म होने के बाद जारी किए गए हैं।

Tamil Nadu Exit Poll Result 2026: सभी 5 राज्यों में वोटिंग खत्म होने के बाद 29 अप्रैल को तमाम सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किए। नतीजों के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार भी DMK की सरकार बनती दिख रही है। बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तमिलनाडु के 5 एक्जिट पोल में से 4 बना रहे DMK की सरकार 

  • मैट्रिज ने DMK+ को 122-132, जबकि AIADMK+ को 87-110 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
  • पी मार्क ने DMK+ को125-145, जबकि AIADMK+ को 65-85 सीटें दी हैं।
  • पीपल्स इनसाइट ने DMK+ को 120-140, जबकि AIADMK+ को 60-70 सीटें दी हैं।
  • पीपल्स पल्स ने DMK+ को 125-145, जबकि AIADMK+ को 65-80 सीटें मिलने की अनुमान जताया है।
  • जेवीसी- टाइम्स नाउ DMK+ को 75-95 जबकि AIADMK+ को 128-147 सीटें दी हैं।
  • एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में DMK+ को 92-110 सीटें, AIADMK+ को 22-32 सीटें और TVK को 98-120 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु: पिछले विधानसभा चुनाव में क्या थे एग्जिट पोल के नतीजे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल के नतीजों में एकमत होकर एमके. स्टालिन के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) की जीत का अनुमान लगाया गया था। इस गठबंधन में द्रमुक और कांग्रेस के अलावा तमिलनाडु के ही कई क्षेत्रीय दल शामिल थे। दूसरी तरफ सत्ताधारी एनडीए, जिसमें अन्नाद्रमुक और भाजपा के अलावा पीएमके समेत कुछ और क्षेत्रीय दल शामिल थे, की सत्ता से विदाई का अनुमान लगाया गया था। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता थी। एग्जिट पोल के सर्वे में सीधे तौर डीएमके गठंबधन को बढ़त दिखाई गई थी।

एग्जिट पोल के बाद क्या रहा रिजल्ट

तमिलनाडु में भी एग्जिट पोल्स का सत्ता परिवर्तन का अनुमान काफी हद तक सही साबित हुआ। एमके. स्टालिन के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) ने 159 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की। इसमें अकेले द्रमुक ने 133 सीटें जीतीं। सत्ताधारी एनडीए 75 सीटों पर सिमट गया, जिसमें एआईएडीएमके ने 66 सीटें जीतीं।

क्या है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल वोटिंग से पहले किया जाने वाला एक सैम्पल सर्वे है, जिसमें वोटर, उम्मीदवार, चुनाव क्षेत्र और उसकी स्थिति के अनुसार प्रश्नावली तैयार करके एक सर्वे किया जाता है, जिसमें वोटर के मन को खंगालने की कोशिश होती है। एग्जिट पोल्स के अनुमान वोटिंग खत्म होने के बाद जारी किए जाते हैं, जिससे इस बात का एक मोटा-मोटा अंदाज मिलता है कि अलग-अलग पार्टियां चुनाव में कैसा प्रदर्शन कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि हर बार एग्जिट पोल्स सटीक या गलत साबित हों।