Telangana News : तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले से आई सनसनीखेज घटना ने पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा रखा है। क्योंकि यहां एक असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस यानि ACP की पत्नी की लाश बेडरू में लगे पंखे से लटकी मिली है।
मलकजगिरी (तेलंगाना): तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले के अलवाल इलाके में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी की घर के अंदर से लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह सनसनीखेज घटना रविवार शाम को बृंदावन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर हुई।मृतक की पहचान हेमलता के रूप में हुई है। उनके पति, चंद्रशेखर, हैदराबाद के चारमीनार इलाके में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के पद पर तैनात हैं।
ACP की पत्नी बेडरूम के पंखे से लटकी मिली
पुलिस के मुताबिक, हेमलता घर के बेडरूम में पंखे से लटकी हुई मिलीं। अलवाल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "यह घटना कल शाम की है. मृतक की पहचान हेमलता के रूप में हुई है. वह अपने घर पर पंखे से लटकी हुई मृत पाई गईं. उनके पति चंद्रशेखर हैदराबाद के चारमीनार में एसीपी हैं।
पुलिस अधिकारी के घर में मौत का रहस्य
सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है। फिलहाल यह घटना रहस्यमयी बनी हुई है।
एक किलर ने एक घंटे में की 6 हत्याएं
- वहीं, शुक्रवार को हुई एक अलग और दिल दहला देने वाली घटना में, रंगारेड्डी जिले के शाबाद थाना क्षेत्र में POCSO एक्ट के एक आरोपी ने एक नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और उसकी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस हमले के बाद, आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी मार डाला. इसके बाद उसने अपने परिवार वालों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और वह आत्महत्या करने जा रहा है. आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है और मामले की सक्रियता से जांच कर रही है।
- एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, "कल, POCSO मामले के 35 वर्षीय आरोपी राजू कुमार ने कथित तौर पर छह लोगों की हत्या कर दी। पीड़ितों में नाबालिग लड़की, उसकी मां, उसकी दादी, आरोपी की अपनी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।अपराध करने के बाद, उसने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को सतर्क किया. हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी की तलाश कर रहे हैं. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में भेज दिया गया है।
आरोपी पर पहले भी POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह जमानत पर बाहर था. पीड़िता का परिवार शाबाद में रहता है. आरोपी रायवलागुडा का मूल निवासी है.


