तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से पीछे होने के कारण सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही है। इस राजनीतिक संकट के बीच थलापति विजय के एक भावुक प्रशंसक का वीडियो सामने आया है। जो वायरल हो रहा है।

थलपति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर राज्य की नंबर-1 पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन इसके बाद भी वह सरकार नहीं बना पा रही है। क्योंकि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 चाहिए, लेकिन कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ टीवीके के पास 112 विधायक ही हो रहे हैं। जिसके कारण सरकार बनाने में मुश्किलें आ रही हैं। इसी बीच विजय के घर के बाहर एक प्रशंसक पहंचा। जिसको देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब थलापति के दरवाजे पर पहुंचा फैन

दरअसल, विजय मुख्यमंत्री बनने से बस एक कदम दूर हैं। उनके फैंस उनको सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही प्रशंसकों को पता चला कि बहुमत की वजह से फिलहाल विजय सरकार नहीं बना सकते तो चैन्नई में फैंस का जमावड़ा लग गया। इसी दौरान एक फैन विजय के घर के बाहर नजर आया। जिसने मैन गेट पर खड़े होकर भगवान की तरह विजय के निवास की पूजा की, फूल चढ़ाए और आरती उतारी। फिर मायूस होकर गेट के सामने जमीन पर ही बैठ गया। उसकी पत्नी भी साथ थी। वह इस तरह आंसू बहा रहा था, जैसे वो किसी बड़े दुख में हो। उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने भगवान विजय को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता है। इसलिए काफी दूर से चलकर यहां तक आया है।

क्यों सरकार नहीं बना पा रहे थलापति विजय

बता दें कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। जहां दे पर तो विजय ही चुनाव लड़े थे तो दोनों पर जीत मिली है। लेकिन एक सीट उनको खाली करनी पड़ेगी। इसके बाद उनके पास 107 सीटें बचती हैं। अब सरकार बनाने के लिए 11 सीटें और चाहिए। 5 विधायक कांग्रेस के होने क बाद 112 हो रहे हैं। ऐसे में अब 6 की और जरूरत है। राज्यपाल ने साफ कह दिया है कि उन्हें 118 विधायकों के साइन वाले दस्तावेज चाहिए, तभी वह सरकार बनाने की अनुमति देंगे।

Scroll to load tweet…