- Home
- News
- PHOTOS NEWS: 2 करोड़ की कार से राज्यपाल के पास पहुंचे थलापति विजय, सरकार बनाने में फंसा एक पेंच
PHOTOS NEWS: 2 करोड़ की कार से राज्यपाल के पास पहुंचे थलापति विजय, सरकार बनाने में फंसा एक पेंच
Thalapathy Vijay : एक्टर थलापति विजय अब राजनीति के धुरंधर बन गए हैं। उनकी पार्टी TVK ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्हें 108 सीटों पर जीत मिली है। अब विजय अभिनेता से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

थलापति विजय की सरकार बनाने में फंसा एक पेंच
फिल्मों के सपुरस्टार से राजनीति के सितारे बने थलापति विजय तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रहे हैं। वह राज्य के मुख्यमंत्री भी बनेंगे। बुधवार को विजय अपनी दो करोड़ की लग्जरी कार से राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य में TVK पार्टी की सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेकिन सरकार बनाने में एक पेंच फंस गया है। जिसके कारण 7 मई को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह टल सकता है।
टल सकता है तमिलनाडु सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल से मुलाकात के दौरान विजय ने विजय ने 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। जबकि सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने टीवीके पार्टी से 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इसके लिए विजय ने समय मांगा है। इस हिसाब से अभी सरकार का शपथ ग्रहण टल सकता है।
विजय को सरकार के लिए चाहिए 5 और विधायक
सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी टीवीके को अभी कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिला है। इस हिसाब से टीवीके 108 और कांग्रेस के 5 मिलाकर 113 ही होते हैं। ऐसे में 5 एमएलए और चाहिए बहुमत से सरकार बनाने के लिए।
AIADMK पार्टी में भी विजय की वजह से फूट
सियासी गलियारों में चर्चा तो यह भी है कि AIADMK में 20 विधायक पार्टी से अलग होकर विजय को सपोर्ट कर सकते हैं। वहीं विजय विजय लेफ्ट और वीसीके जैसे छोटे दलों के भी संपर्क में हैं। इस हिसाब से वह सरकार बनाने में कामयाब तो हो जाएंगे।
BMW से सरकार बनने पहुंचे थलापति विजय
बता दें कि थलापति लोकभवन में राजपाल से जिस कार से मिलने पहुंचे थे वह बीएमडब्यू की आई-7 कार है, जो इलेक्ट्रिक है। जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ के आसपास बताई जाती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

