Tiger Shroff Attack Money: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध पकड़े गए। टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए इन्हें कितने रुपए मिले थे। जानें लेटेस्ट अपडेट।
Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को कथित तौर पर हमले के लिए पैसे भी एडवांस मिले थे। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी यह पता लगा रही हैं कि फायरिंग में किसकी क्या भूमिका थी और तीनों में से कौन-कौन सीधे तौर पर वारदात में शामिल था। जानिए हमलावरों को टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए कितने रुपये मिले?
टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए कितने पैसे मिले थे?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों संदिग्धों को मिलाकर ₹50,000 दिए गए थे। यह रकम किसने दी और हमले की साजिश में प्रत्येक आरोपी की क्या भूमिका थी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस रकम के लेनदेन और इसके पीछे के पूरे नेटवर्क की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों में हरियाणा के सोनीपत का 18 वर्षीय रेहान, बिहार के बेगूसराय का 22 वर्षीय रितिक और हरियाणा का एक नाबालिग शामिल बताया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- दिन में चलाता था रैपिडो, रात में की टाइगर श्रॉफ की रेकी? जानिए क्या करते हैं तीनों शूटर
कोटा रेलवे स्टेशन से कैसे पकड़े गए संदिग्ध?
मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। सोमवार सुबह तीनों संदिग्धों को कोटा रेलवे स्टेशन पर उस समय पकड़ा गया, जब वे मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सफर कर रहे थे। मुंबई पुलिस को उनके संभावित ठिकाने और यात्रा की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया था।
CCTV फुटेज से मिला बाइक का सुराग
जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कथित मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिली थी। CCTV फुटेज खंगालने पर संदिग्धों की गतिविधियों का पता चला और जांच DN नगर इलाके तक पहुंची। पुलिस को शक है कि बाइक छोड़ने के बाद आरोपी ट्रेन से मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: पकड़े गए टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर, जानें कौन और कहां से हैं
टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग
यह घटना रविवार शाम करीब सात बजे मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क से निकलते समय हुई। टाइगर श्रॉफ कार की आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठे थे। आरोप है कि तीन हमलावरों ने वाहन पर पांच राउंड गोलियां चलाईं। घटना में अभिनेता को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है। हालांकि, पुलिस जांच में हमले की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और कथित गैंग कनेक्शन की पुष्टि होना बाकी है।






