शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से हिला देश! NEET विवाद, 10 साल जेल वाला नया कानून, क्या पेपर लीक के पीछे कोई बड़ी साजिश है? सारनाथ को UNESCO सम्मान उधर ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी और खेल के मैदान में भारत का ऐतिहासिक धमाका। जानिए आज सुबह की हर बड़ी मिस्ट्री।
मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन: नमस्कार! सुबह की 10 बड़ी खबरों में आपका स्वागत है। आज देश-दुनिया से लेकर खेल के मैदान तक कई ऐसी हलचलें हुईं, जिन्होंने सबको चौंका दिया है। हम आपको रूबरू कराएंगे राजनीति के बड़े भूचाल, अंतरराष्ट्रीय तनाव और खेल इतिहास के सुनहरे पन्नों से। पर क्या आप जानते हैं कि वह कौन सी 'कॉकरोच जनता पार्टी' है जिसने भारत सरकार को झुका दिया?1. इस्तीफे के बाद बदला सियासी समीकरण!
1. इस्तीफे के बाद बदला सियासी समीकरण!
NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE मूल्यांकन विवाद पर देशव्यापी छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।
2. आंदोलन खत्म... लेकिन किस समझौते पर?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद CJP ने अपने राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान किया। सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और मृत छात्रों के परिवारों को मुआवजे का आश्वासन दिया।
3. पेपर लीक वालों पर अब सबसे बड़ा वार!
संसद में पेश होने जा रहे सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 में संगठित पेपर लीक गिरोहों के लिए 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्ताव रखा गया है।
4. सीमा के गांवों से PM मोदी का बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के विकास, युवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी को देश की नई ताकत बताया।
5. 28 साल का इंतजार खत्म!
उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक बौद्ध स्थल सारनाथ आखिरकार UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक पर्यटन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
6. ट्रंप की नई चेतावनी से बढ़ा तनाव
रेड सी और होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने ईरान पर बड़े हमले की चेतावनी दी। लगातार सैन्य कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं।
7. भारत को मिली बड़ी व्यापारिक राहत!
अमेरिका ने व्यापार वार्ता के बाद भारतीय सामानों पर प्रस्तावित सेक्शन 301 आयात शुल्क घटाकर 10% कर दिया। नए ढांचे के तहत भारत के कई प्रमुख निर्यातों को राहत मिलने की उम्मीद है।
8. चीन में तूफान 'नौल' का कहर
ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'नौल' ने दक्षिणी चीनमें भारी तबाही मचाई। 145 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के बीच 3.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
9. 2036 ओलंपिक पर भारत का बड़ा दांव
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने लंदन के लॉर्ड्स में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अहमदाबाद की दावेदारी को मजबूती से रखा। भारत विश्व खेलों की मेजबानी की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रहा है।
10. भारत की बेटी ने रचा नया इतिहास!
अनाहत सिंह ने ग्लासगो में स्क्वैश वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिससे भारतीय स्क्वैश को वैश्विक पहचान मिली।


