- Home
- News
- Rajdhani Fire Accident : नींद में पैसेंजर और कोच के चारों तरफ आग, ये 5 तस्वीरें देख दहल जाएंगे
Rajdhani Fire Accident : नींद में पैसेंजर और कोच के चारों तरफ आग, ये 5 तस्वीरें देख दहल जाएंगे
Rajdhani Express Fire Accident : त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। दो कोच पूरी तरह जल गए। यह भयानक हादसा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पास हुआ। हादसा आलोट के पास लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ।

राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
रेलवे की सबसे बेस्ट ट्रेनों में शुमार राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में ऐसी भीषण आग लगी कि देखने वालों का कलेजा ही कांप गया। जरा सी देर में दोनों कोच पूरी तरह जल गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो और जो फोटोज सामने आए हैं, वह दिल दहला देने वाले हैं। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि यह तो कोई चमत्कार ही है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। अगर दो मिनट भी कोई देरी करता तो पता नहीं क्या मंजर होता।

त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही थी राजधानी एक्सप्रेस
दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही थी। जैसे ही ट्रेन सुबह करीब 5 बजे एमपी के रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच पहुंची तो यात्रियों को कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में आग दिखाई दी। कुछ ही सेकंड में भयानक लपटें दिखाई दने लगीं।
चारों तरफ आग और सो रहे थे यात्री
बता दें कि जिस वक्त राजधानी के बी-1 कोच में लगी थी, उस दौरान अधिकतर यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे। लेकिन अचानक से बचाओ-बचाओ और भागो-भागो की आवाज के साथ मची चीख पुकार से लोगों की नींद खुल गई। जब सामने मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए।
15 मिनट के अंदर पूरी बोगी को खाली
रेलवे के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि आग लगने की खबर तुरंत गार्ड ने लोको पायलट को दी। इसके बाद किसी तरह ट्रेन को रुकवाया गया। फिर 15 मिनट के अंदर पूरी बोगी को खाली कराया गया।
बच्चों को गोद में लेकर भागे यात्री
आलम यह था कि आग कुछ मिनटों में ही पूरे कोच में फैल चुकी थी। यात्री अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर भाग रहे थे। कई यात्रियों ने तो अपना सामान भी नहीं निकाला था। क्योंकि सभी को जान बचाने की पड़ी थी। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

