डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने एक वीडियो में शी जिनपिंग का नाम गलती से 'ज़ी जिनपिंग' लिख दिया। यह टाइपो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मीम्स की बाढ़ आ गई। इस गलती के कारण वीडियो का राजनीतिक संदेश दब गया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, एक टिकटॉक वीडियो में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम गलती से 'ज़ी जिनपिंग' लिख दिया गया। ये टाइपिंग की गलती फौरन इंटरनेट यूजर्स की नजर में आ गई। देखते ही देखते वीडियो के स्क्रीनशॉट और क्लिप्स कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए। जल्द ही यह एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया और इस पर मीम्स, मज़ेदार कमेंट्स और राजनीतिक चुटकुलों की बाढ़ आ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

यह वायरल मामला तब सामने आया, जब लोगों ने ट्रंप की डिजिटल कैंपेन टीम की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में यह गलती पकड़ी। हालांकि ये एक छोटी सी एडिटिंग की गलती लग रही थी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे इंटरनेट सेंसेशन बनाने में जरा भी देर नहीं लगाई। कई यूजर्स ने इस बड़ी गलती का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने मजे लेते हुए कहा कि इतने हाई-प्रोफाइल राजनीतिक वीडियो को बिना ठीक से जांचे-परखे कैसे लाइव किया जा सकता है। टिकटॉक, एक्स और इंस्टाग्राम पर 'शी' और 'ज़ी' की तुलना करते हुए मीम्स तेजी से वायरल हो गए।

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि इस गलती ने 'एक नया वर्ल्ड लीडर ही बना दिया', वहीं दूसरे ने sarcastic अंदाज में लिखा कि इंटरनेट की मुलाकात 'शी जिनपिंग के कजिन' से हो गई। इन मज़ेदार रिएक्शन्स की वजह से वीडियो की पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई।

एडिटिंग की गलती के नीचे दबा राजनीतिक संदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो का असली मकसद चीन और ग्लोबल ट्रेड के मुद्दों पर डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख को दिखाना था। लेकिन, एडिटिंग की इस गलती ने पूरे राजनीतिक मैसेज पर ही पानी फेर दिया। ऑनलाइन ज्यादातर चर्चा वीडियो के कंटेंट के बजाय सिर्फ इस टाइपो पर ही होती रही।

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि डिजिटल युग में राजनीतिक कैंपेन की छोटी-छोटी गलतियां भी कैसे तुरंत वायरल हो जाती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने कुछ ही घंटों में इस टाइपो को इतना बढ़ा दिया कि एक सामान्य कैंपेन वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

एक टाइपो बन गया इंटरनेट पर ट्रेंडिंग टॉपिक

'ज़ी जिनपिंग' वाली ये टाइपिंग मिस्टेक अब उन राजनीतिक सोशल मीडिया गलतियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने अचानक दुनिया का ध्यान खींचा। हालांकि, ट्रंप की टीम या चीनी अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन ये क्लिप ऑनलाइन वायरल होती रही और यूजर्स इसके स्क्रीनशॉट, मीम्स और पैरोडी एडिट्स शेयर करते रहे।

इस पूरे मामले ने यह भी दिखाया कि राजनीतिक बहसों को शक्ल देने में टिकटॉक और शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म्स का असर कितना बढ़ गया है, जहां एक स्पेलिंग की गलती भी मिनटों में ऑनलाइन बातचीत पर हावी हो सकती है।