Turkey School Shooting 2026: तुर्की के काहरमनमारस में 13 साल के छात्र ने स्कूल में फायरिंग कर 9 लोगों की जान ले ली और 13 को घायल कर दिया। बच्चे जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे। जानिए पूरा मामला, पुलिस जांच और सुरक्षा पर उठते सवाल।

दुनिया के कई देशों में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन टर्की से आई यह खबर और भी ज्यादा चौंकाने वाली है। यहां एक 13 साल के छात्र ने अपने ही स्कूल में गोलियां चला दीं। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी की खबर सामने आई है, जिससे पूरे देश में डर और गुस्से का माहौल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैग में भरकर लाया 5 बंदूकें, दो क्लासरूम में की फायरिंग

यह हमला दक्षिणी कहरामनमारस प्रांत में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी छात्र अपने बैग में 5 बंदूकें और 7 मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि छात्र ने दो क्लासरूम में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान कई छात्र और स्टाफ इसकी चपेट में आ गए।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: लखनऊ के विकासनगर में आग का कहर! 200 झोपड़ियां जलकर राख, चारों तरफ चीख-पुकार

“9 की मौत, कई की हालत गंभीर” – गृह मंत्री

तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफ़ा सिफ़्तची ने बयान में कहा कि इस हमले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 लोग घायल हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है और 3 जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

बच्चों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से लगाई छलांग

घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सामने आए वीडियो में देखा गया कि बच्चे जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़कियों से कूदकर बाहर भाग रहे थे। कई बच्चे रोते हुए स्कूल परिसर से बाहर निकलते दिखे। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इलाके को घेर लिया।

Scroll to load tweet…

आरोपी ने खुद को मारी गोली, पिता हिरासत में

अधिकारियों के अनुसार, हमलावर छात्र एक पूर्व पुलिसकर्मी का बेटा था। शक है कि उसने अपने पिता के हथियार ही इस्तेमाल किए। घटना के दौरान ही आरोपी की मौत हो गई। गवर्नर के मुताबिक, उसने खुद को गोली मारी, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या थी या अफरा-तफरी में हुआ हादसा। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक दिन पहले भी हुई थी फायरिंग, 16 लोग घायल

इस घटना से एक दिन पहले भी सानलिउर्फा के एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 16 लोग घायल हुए थे। हमलावर ने बाद में खुद को मार लिया था। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने तुर्की की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

राष्ट्रपति एर्दोगान का बयान: “दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा”

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने कहा है कि इस मामले में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Nashik TCS Case: छत पर बैठाकर काम, फोन जब्त… महिला कर्मचारी का बड़ा आरोप, 7 गिरफ्तार