Twisha Sharma Latest Update : भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। जिससे पीड़ित परिवार को झटका लगा है। वहीं दूसरी तरफ परिवार ने आज बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की है। सीएम ने पीड़ित परिवार को न्यान मिलने की आश्वासन दिया है।

Justice for Twisha Sharma : भोपाल के ट्विशा शर्मा की सुसाइड केस में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़ित परिवार जिस मांग को लेकर विरोध कर रहा था और कोर्ट ने उस फैसला सुना दिया है। भोपाल कोर्ट ने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग खारिज कर दी है। साथ ही अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शव को ऐसी मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा जाए, जहां उसे डीकंपोज होने से बचाया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्विशा के परिवार को अब तका सबसे बड़ा झटका

दरअसल, द्विशा शर्मा के माता-पिता पिछले एक सप्ताह से नोएडा से भोपाल आए हुए हैं। वह बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग को विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां की रविवार को सीएम हाउस के सामने भी आंदोलन किया। उनकी मांग थी केस को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर किया जाए। साथ ही ट्विशा के शव का दोबारा से दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़े थे। क्योंकि उनको शक है कि आरोपी परिवार पावरफुल है, इसलिए जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रही है। लेकिन अब पीड़ित परिवार को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है।

CM मोहन यादव से मिला पीड़ित परिवार

वहीं पीड़िता ट्विशा शर्म के पिता नवनिधि शर्मा बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। हर संभव आपकी मदद करेगी। मैं खुद इस मामले को संज्ञान में लेता हूं, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश देता हूं। इसके अलावा सीएम ने कहा-अगर कोर्ट दोबारा पोस्टमॉर्टम के आदेश देता है, तो सरकार पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेगी।

MP सरकार CBI जांच के लिए पत्र लिखेगी

सीएम मोहन यादव ने ट्विश के पिता नवनिधि शर्मा को साफ साफ कहा कि आपकी बेटी के साथ न्याय होगा। अगर इस केस में कोई दोषी होगा तो उसे सख्त सजा मिलेगी, वह चाहे कोई हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ट्विशा सुसाइड केस की CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी। इसके अलावा सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने के लिए भी आवेदन किया जाएगा।