रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के प्रयास तेज हैं। अमेरिका के नए रुख से जेलेंस्की खुश हैं। उन्होंने शांति वार्ता में यूरोप की भूमिका पर जोर दिया। जमीन के मुद्दे को उन्होंने देश की भावना बताया। अबू धाबी में मध्यस्थता वार्ता हुई।

रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से ज्यादा समय से जारी जंग को खत्म करने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत जारेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ की कूटनीतिक पहल के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। कोपेनहेगन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका की तरफ से मिल रहे नए संदेशों में बदलाव दिखाई दे रहा है और वह इनसे बेहद खुश हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन की जमीन का सवाल सिर्फ कुछ वर्ग किलोमीटर का मामला नहीं, बल्कि देश और वहां के लोगों की भावनाओं से जुड़ा बेहद संवेदनशील मुद्दा है। वहीं, जेलेंस्की ने शांति वार्ता में यूरोप की मजबूत भागीदारी पर भी जोर दिया। अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के अधिकारियों की बैठक के बाद पूरी दुनिया की नजर इस कूटनीतिक पहल पर है।

YouTube video player