UP Board 12th Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। 

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने आज 10वीं के साथ 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं में इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है। खास बात यह है कि टॉप-3 में कुल पांच लड़कियां टॉपर बनी हैं। सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे उत्तर प्रदेश में 12वीं बोर्ड टॉप किया है। शिखा 97.60 प्रतिशत नंबर हासिल कर पहले स्थान पर बनी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी बोर्ड 12वीं में टॉपर्स की प्रेरणादायक कहानी

यूपी 12वीं बोर्ड तीनों बेटियां बेहद गरीब परिवार से आती हैं। लेकिन तीनों ने सफलता प्राप्त कर ऐसा इतिहास रचा है कि आज पूरा यूपी उनकी काबिलियत को सलाम कर रहा है। उनकी सफलता और भी प्रेरणादायक बन गई है। इन सभी छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे आर्थिक कठिनाइयां मायने नहीं रखतीं।

कौन है यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर शिखा पिता करते हैं मजदूरी

बता दें कि यूपी 12वीं बोर्ड टॉपर शिखा वर्मा के पिता सीतापुर में मजदूरी करते हैं। जब उनको पता चला कि बेटी ने स्टेट टॉप कर लिया है तो उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। उनको इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि उनकी शिखा इतना बेहतर प्रदर्शन करेगी। हां यह तो पता था कि उसके अच्छे नंबर आएंगे। वहीं मां भी भावुक हो गईं और बेटी को गले लगा लिया। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस वक्त खुशी का महौल है।

यूपी बोर्ड 12वीं सेकंड टॉपर के पिता करते बेल्डिंग का काम

दूसरे नंबर पर नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। नंदिनी के पिता बेल्डिंग का काम करते हैं। नंदिनी के पिता बेल्डिंग का काम करते हैं। उनकी आर्थिक हालत ज्यादा ठीक नहीं है। लेकिन बेटी की पढ़ाई में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह बरेली में रहते हैं। वहीं श्रेया एक सामान्य परिवार से आती है। जो बारबंकी में रहती हैं।

तीसरी टॉपर के पिता फैक्ट्री में करते जॉब

यूपी बोर्ड 12वीं में तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं सुरभि और पूजा हैं, जिन्होंने सयुंक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया है। सबसे पहले बात करते हैं सुरभि यादव की जिसे 12वीं की परीक्षा में 97 फीसदी नंबर मिले हैं। सुरभि बरेली की रहने वाल हैं और उनके पिता इफको फैक्ट्री में जॉब करते हैं। वहीं पूजा पाल ने भी यूपी 12बी बोर्ड में 97 फीसदी अंक हासिल कर पूरी यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पूजा बराबंकी की रहने वाली हैं।