UP Board 10th/12th Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल दोनों ही परीक्षाओं में  लखनऊ, कानपुर शहरों की बजाय सीतापुर और बाराबंकी छोटे जिलों की छात्राओं ने टॉप किया। 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने आज गुरुवार 22 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। दोनों ही बोर्ड के एक्जाम में बेटियों ने बाजी मारी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन बोर्ड के परिणाम में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज नहीं, बल्कि यूपी के दो छोटे जिलों सीतापुर और बाराबंकी की लड़कियों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में परचम लहराया है।

10वीं-12वीं की टॉप-3 पोजीशन में सीतापुर और बाराबंकी की बेटियां

बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में 80.38 फीसदी स्टूड़ेंट सफल हुए हैं। इतना ही नहीं दोनों ही परीक्षाओं की टॉप-3 पोजीशन में 12वीं और 10वीं की टॉपर्स की लिस्ट में सीतापुर और बाराबंकी की बेटिया हैं। इन दो जिलों की लड़कियों ने ना सिर्फ अपने शहर बल्कि पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। इन बेटियों बता दिया है कि मेहनत और लगन की दम पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। वह फिर चाहे छोटे शहर या गांव ही क्यों ना हो। सीतापुर और बाराबंकी में इस समय जश्न का माहौल है।

10वीं में बाराबंकी की अंशिका तो 12वीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप

बता दें कि यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बाराबंकी जिले की ही अदिति दूसरा और सीतापुर की अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। अगर हम 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर आकर टॉपर बनी हैं। जबकि बाराबंकी की श्रेया वर्मा 12वीं की सेकंड टॉपर हैं। वहीं बाराबंकी की पूजा पाल और बरेली की सुरभि यादव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।