Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य के होटलों और कमर्शियल बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी की जांच के आदेश दिए हैं।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई। इस भयानक हादसे का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य भर के होटलों और कमर्शियल इमारतों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं। जिससे यूपी का हर होटल मालिक टेंशन में आ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम योगी के आदेश में क्या लिखा…

  • मुख्यमंत्री ने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और फायर डिपार्टमेंट समेत कई दूसरे विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी ऊंची इमारतों, दफ्तरों, होटलों और कमर्शियल बिल्डिंगों की अच्छी तरह से जांच की जाए और यह पक्का किया जाए कि वहां आग से बचाव के सारे इंतजाम हैं।
  • इसके अलावा, उन्होंने सभी होटलों की खासतौर पर सुरक्षा जांच कराने और एक ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।
  • सीएम योगी के निर्देश पर चीफ फायर ऑफिसर अंकुश मित्तल ने पुष्टि की है कि स्पेशल टीमें शहर के होटलों की जांच कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी होटल आग से बचाव के नियमों को तोड़ता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • CFO मित्तल ने ANI को बताया, "(सीएम योगी के) निर्देश पर सभी होटलों और अलग-अलग स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेशन के प्रतिनिधि अपने-अपने इलाकों के होटलों की जांच कर रहे हैं... अगर लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।"

दिल दहला देने वाला था दिल्ली का अग्निकांड

वहीं, दिल्ली की इस दुखद घटना पर दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिलाधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 12 विदेशी नागरिक और 9 भारतीय शामिल थे।