- Home
- News
- Ganga Expressway Accident: BJP MLA की SUV से सोनिक टोल के जलभराव तक, 8 PHOTOS-VIDEO में पूरी तस्वीर
Ganga Expressway Accident: BJP MLA की SUV से सोनिक टोल के जलभराव तक, 8 PHOTOS-VIDEO में पूरी तस्वीर
Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की फॉर्च्यूनर अचानक कैसे बेकाबू हुई? CCTV में हादसे का खौफनाक पल कैद है। उधर सोनिक टोल प्लाजा पानी में डूबा है। 8 तस्वीरों में देखें, जलभराव बना मुसीबत या टायर फटने से हुआ हादसा?

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की SUV का हादसा
UP के बुलंदशहर के सयाना इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। SUV अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई।

हादसे से पहले सड़क पर फिसली फॉर्च्यूनर
हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार में सड़क पर फिसलती और फिर नियंत्रण खोकर खंभे से टकराती नजर आ रही है।
टायर फटने के बाद बेकाबू हुई SUV
बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर का टायर फटने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ा। हादसे में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हुए।
UP: बुलंदशहर में बड़ा हादसा टला
गंगा एक्सप्रेस-वे पर डिबाई से BJP विधायक चंद्रपाल लोधी की तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर का अचानक टायर फटा।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया और विधायक समेत सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
#Bulandshahr #UPNews #BreakingNews #BJP pic.twitter.com/UrY7uhJdZX— KD Buzz (@KD_Buzz36) September 26, 2026
विधायक का इलाज जारी
हादसे के बाद घायल विधायक और दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। दोनों का उपचार कराया गया।
सोनिक टोल प्लाजा का एग्जिट पानी में डूबा
दो दिनों की बारिश के बाद सोनिक टोल प्लाजा का निकास मार्ग पानी में डूब गया। कुछ हिस्सों में कई फीट तक पानी जमा होने की खबर है और टोल केबिन भी प्रभावित हुए।
उत्तर प्रदेश का यह गंगा एक्सप्रेस वे है जो कि 36 हजार करोड़ रूपये में बना हुआ है!
आज इसकी हालत ऐसी हो गई कि सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है और एकदम स्विमिंग पूल बन गया है!
दुख बात ये है कि आज इसी गंगा एक्सप्रेस वे पर पानी के सही निकास न होने की वजह से
बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह…— SHARAD YADAV (@SharadYadav32) September 26, 2026
भारी बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव
लगातार बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। उन्नाव के सोनिक टोल प्लाजा पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ।
पानी में फंसा ट्रेलर, निकासी के लिए JCB और जनरेटर
सर्विस रोड पर एक ट्रेलर पानी में फंस गया। जल निकासी के लिए तीन जनरेटर लगाए गए हैं। पानी का रास्ता बदलने के लिए JCB से गड्ढा खोदने का काम भी किया गया।
यात्रियों को गाड़ियों के फंसने का डर
जलभराव के कारण उन्नाव से प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। सोनिक टोल पर पहले भी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आ चुकी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

