Lucknow Kanpur Expressway Viral Video : समाजवादी पार्टी प्रमुख्य अखिलेश यादव ने एक अजब गजब वीडियो शेयर किया है। जो वायरल हो रहा है। यह वीडियो लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। जिसे पंखे से सुखाया जा रहा है।

पंखों का इस्तेमाल गर्मी से निजात पाने के लिए होता है। या फिर कोई इमरजेंसी में अपने कपड़े भी सुखा लेता है। लेकिन फैन को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी कल्पना शायद कभी किसी ने की होगी। मामला लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ है। महज 20 दिन में वह उखड़ गया तो उसकी आनन-फानन में दोबारा मरम्मत करवा दी। जिसे बड़े बड़े पंखों से सुखाया जा रहा है।

ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा

दरअसल, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने यह अनोखा वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। साथ ही सपा नेता ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लिखा-ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा… कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है।

अखिलेश यादव ने सरकार से किए यह सवाल?

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा? सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी… या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है। भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है… धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है।

देखिए वो शानदार वीडियो

Scroll to load tweet…