MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • दलित वोट पर चार दावेदार, 2027 में किसके साथ जाएंगे मायावती के पुराने वोटर?

दलित वोट पर चार दावेदार, 2027 में किसके साथ जाएंगे मायावती के पुराने वोटर?

UP Vidhan sabha Chunav 2027: यूपी में बसपा का वोट शेयर घटने के बाद 2027 में दलित वोट पर कांग्रेस, सपा, बीजेपी और चंद्रशेखर आजाद की नजर है। जानें 2019 और 2024 के आंकड़े क्या संकेत देते हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 14 2026, 04:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
मायावती की कमजोर होती पकड़, 2027 में BSP का वोट किसके साथ जाएगा?
Image Credit : ANI

मायावती की कमजोर होती पकड़, 2027 में BSP का वोट किसके साथ जाएगा?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा का कमजोर होना सिर्फ एक पार्टी की परेशानी नहीं है। यह उस करीब 21 फीसदी दलित वोट बैंक की कहानी है, जिसने लंबे समय तक मायावती को यूपी की राजनीति का सबसे बड़ा दलित चेहरा बनाए रखा। अब सवाल यह है कि अगर बसपा की पकड़ और ढीली हुई तो यह वोट कांग्रेस, सपा, बीजेपी या चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी में से किस ओर जाएगा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
2017 से 2024 तक कितना बदला BSP का खेल?
Image Credit : Facebook@mayawati

2017 से 2024 तक कितना बदला BSP का खेल?

बसपा का वोट शेयर पिछले कुछ चुनावों में लगातार कमजोर हुआ है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 22.2 फीसदी वोट मिले थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह घटकर 9.39 फीसदी रह गया। 2024 में बसपा एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी।

2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी सिर्फ एक सीट पर सिमट गई थी। यानी मायावती के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब सत्ता हासिल करने से पहले अपने पुराने वोट आधार को बचाने की है।

Related Articles

Related image1
केन-बेतवा से आएगा बदलाव? किसानों के लिए CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
Related image2
प्रेम संबंध से होटल तक, सोनिला शर्मा की मौत में अब मोबाइल खोलेगा बड़ा राज?
36
2019 में दलित वोट ने क्यों चौंकाया था?
Image Credit : Getty

2019 में दलित वोट ने क्यों चौंकाया था?

2019 में सपा और बसपा ने गठबंधन किया था। बसपा ने 38 और सपा ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ा। गठबंधन को 15 सीटें मिलीं, जिनमें 10 बसपा और 5 सपा के खाते में गईं।

पोस्ट-पोल आंकड़ों के मुताबिक, करीब 74 फीसदी जाटव वोट गठबंधन के साथ गया, लेकिन गैर-जाटव दलितों का करीब 60 फीसदी वोट बीजेपी के साथ रहा। यही वजह थी कि गठबंधन का दलित वोट ट्रांसफर सपा को अपेक्षित फायदा नहीं दिला सका।

46
2024 में सपा-कांग्रेस को कैसे मिला फायदा?
Image Credit : our own

2024 में सपा-कांग्रेस को कैसे मिला फायदा?

2024 में तस्वीर काफी बदल गई। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने यूपी की 80 में से 43 सीटें जीतीं। CSDS के आंकड़ों के मुताबिक, 44 फीसदी जाटव वोट बसपा के साथ रहा, जबकि सपा-कांग्रेस को 25 फीसदी और बीजेपी को 24 फीसदी मिला।

सबसे बड़ा बदलाव गैर-जाटव दलित वोट में दिखा। करीब 56 फीसदी गैर-जाटव दलितों ने सपा-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन किया, जबकि बीजेपी को 29 फीसदी और बसपा को 15 फीसदी वोट मिला।

56
कांग्रेस और सपा की नजर किस वोट पर?
Image Credit : ANI

कांग्रेस और सपा की नजर किस वोट पर?

बसपा की कमजोरी ने विपक्ष के लिए राजनीतिक जगह बनाई है। कांग्रेस जातीय जनगणना, आरक्षण, संविधान और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों के जरिए दलित-पिछड़ा वर्ग को जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं अखिलेश यादव का PDA यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक समीकरण सपा की रणनीति का अहम हिस्सा है।

दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी खासकर दलित युवाओं के बीच अपना आधार बढ़ाने में जुटी है।

66
2027 में असली लड़ाई वोट ट्रांसफर की
Image Credit : PR Handout/Twitter

2027 में असली लड़ाई वोट ट्रांसफर की

2027 में सबसे बड़ा सवाल यह नहीं होगा कि बसपा कितनी सीटें जीतती है, बल्कि यह होगा कि उसके कमजोर होने पर जाटव और गैर-जाटव दलित वोट किसके साथ जाता है।

44 फीसदी जाटव वोट का 2024 में भी बसपा के साथ रहना बताता है कि मायावती का आधार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं गैर-जाटव वोट में बड़ा बदलाव विपक्ष के लिए उम्मीद पैदा करता है।

यही कारण है कि बसपा का मौजूदा संकट कांग्रेस, सपा, बीजेपी और चंद्रशेखर आजाद—सभी के लिए बड़ा राजनीतिक अवसर और चुनौती दोनों है। 2027 में दलित वोट का बिखराव या एकजुट ट्रांसफर यूपी की सत्ता का गणित बदल सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
‘Gyanu तो बेचारा...’ Vishal Dadlani ने Gyanesh Kumar पर कसा तंज, Viral वीडियो मचा रहा बवाल
Recommended image2
खरगे के लंच में सपा सांसद गायब, निमंत्रण पर कांग्रेस-सपा आमने-सामने; INDI Alliance में क्या हो रहा है?
Recommended image3
UP में रातोंरात बदली पुलिस की कमान! 20 IPS अफसरों का तबादला, पूरी लिस्ट देखें
Recommended image4
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत
Recommended image5
‘अपना सामान बांध लें, लड़ाई लंबी होगी’, CJP के 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट की क्या हैं 3 सबसे बड़ी डिमांड
Related Stories
Recommended image1
केन-बेतवा से आएगा बदलाव? किसानों के लिए CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
Recommended image2
प्रेम संबंध से होटल तक, सोनिला शर्मा की मौत में अब मोबाइल खोलेगा बड़ा राज?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved