Independence Day : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' यानी 'यूथ ब्रिगेड स्कीम' लॉन्च करने का ऐलान किया, जिसका मकसद युवाओं को बिजनेस और रोजगार के लिए बड़ी मदद देना है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के युवाओं को बिजनेस और एंटरप्राइज में दमदार सपोर्ट देने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (Youth Brigade Scheme) लॉन्च करने का ऐलान किया है।
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, "मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार हमारे युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में बड़ी मदद देने के लिए एक नई पहल, 'यूथ ब्रिगेड स्कीम' शुरू कर रही है।"
योजना के मुख्य उद्देश्य और खासियतें
- सीएम योगी का यूथ ब्रिगेड स्कीम शुरू करने के पीछे का उद्देशय है कि युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने और नए उद्यम स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन देना।
- इस योजना के तहत युवाओं को वित्तीय सहयोग, ब्याज पर सब्सिडी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
- उत्तर प्रदेश के युवाओं की क्षमताओं का सही उपयोग करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक एकीकृत युवा नीति के हिस्से के रूप में लागू किया जाना।
योगी ने यूपी के बहादुर सपूत को किया सलाम
- इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस टास्क फोर्स के दिवंगत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भावुक श्रद्धांजलि दी। सुनील कुमार ने शामली में अपराधियों को ढेर करने के बाद एक आमने-सामने की मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।
- सीएम योगी ने कहा, "यूपी पुलिस टास्क फोर्स के ऐसे ही एक वीर सपूत थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार; उन्होंने शामली में अपराधियों को मार गिराया लेकिन आमने-सामने की मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान दिया। इस बहादुरी के लिए दिवंगत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। आज मैं साहसी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को श्रद्धांजलि देता हूं। आजादी के साथ-साथ हमें बंटवारे की त्रासदी भी देखनी पड़ी। उस त्रासदी के बाद हमें गरीबी, छुआछूत और तुष्टिकरण की राजनीति का सामना करना पड़ा। पिछले नौ सालों में यूपी ने इन चुनौतियों से निपटना शुरू कर दिया है।"
- इससे पहले, सीएम योगी ने इस बात पर जोर दिया कि देश की आजादी की रक्षा करना एक सामूहिक कर्तव्य है जो किसी एक समूह या समुदाय तक सीमित नहीं है। उन्होंने भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान करने का आग्रह किया।
।"


