MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • 50 मिलियन बैरल तेल और अमेरिकी शर्तें: भारत-वेनेजुएला डील के पीछे क्या है वॉशिंगटन का गेम?

50 मिलियन बैरल तेल और अमेरिकी शर्तें: भारत-वेनेजुएला डील के पीछे क्या है वॉशिंगटन का गेम?

US Venezuela Oil India Deal: क्या भारत को फिर मिलेगा वेनेजुएला का सस्ता कच्चा तेल? अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि वह वाशिंगटन-नियंत्रित सिस्टम के तहत भारत को तेल खरीदने की इजाज़त दे सकता है। क्या यह राहत है या अमेरिकी शर्तों में बंधी नई डील का संकेत?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 10 2026, 08:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

India Venezuela Crude Oil Import: भारत की बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों के बीच अमेरिका से एक बड़ा संकेत सामने आया है। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वह अमेरिकी-नियंत्रित फ्रेमवर्क के तहत भारत को वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की इजाज़त देने पर विचार कर रहा है। यह वही वेनेजुएला है, जिस पर सालों से अमेरिकी प्रतिबंध लगे हैं। क्या यह भारत के लिए राहत की खबर है या फिर अमेरिका की शर्तों में बंधा नया खेल? 

25
Image Credit : X

क्या वाकई भारत को वेनेजुएला का तेल खरीदने की इजाज़त मिलेगी?

ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने देने के लिए तैयार है। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए यह अनुमति दी जाएगी, तो जवाब सिर्फ एक शब्द में था-“हां”। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस सौदे की बारीक शर्तों पर अभी काम चल रहा है।

Related Articles

Related image1
Now Playing
'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा
Related image2
Maduro vs Trump: वेनेजुएला के साथ कितने देश, अमेरिका के पक्ष में कौन-कौन
35
Image Credit : X

अमेरिका इस डील को अपने कंट्रोल में क्यों रखना चाहता है?

अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस्टोफर राइट के मुताबिक, वेनेजुएला का तेल फिर से बाज़ार में आएगा, लेकिन पूरी तरह अमेरिकी निगरानी में। इसका मतलब यह है कि तेल की बिक्री, भुगतान और सप्लाई-सब कुछ वॉशिंगटन के नियंत्रण में रहेगा। पैसा सीधे अमेरिकी-नियंत्रित खातों में जाएगा और वही तय करेगा कि कौन देश कितना तेल खरीदेगा।

45
Image Credit : X

भारत के लिए यह सौदा कितना अहम है?

प्रतिबंधों से पहले भारत, वेनेजुएला का सबसे बड़ा तेल खरीदार था। भारत की रिफाइनरियां भारी कच्चे तेल के लिए जानी जाती हैं, जो वेनेजुएला से मिलने वाला तेल पूरी तरह सूट करता है। अगर यह सप्लाई फिर शुरू होती है, तो भारत को तेल आयात में विविधता, लागत में कमी और ऊर्जा सुरक्षा-तीनों का फायदा मिल सकता है।

55
Image Credit : X

50 मिलियन बैरल तेल और 100 बिलियन डॉलर का खेल?

न्यूयॉर्क में हुए एक ऊर्जा सम्मेलन में खुलासा हुआ कि अमेरिका स्टोरेज में रखे 30 से 50 मिलियन बैरल वेनेजुएला तेल बेचने की योजना बना रहा है। खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वेनेजुएला में तेल कंपनियां 100 बिलियन डॉलर तक निवेश कर सकती हैं। लेकिन शर्त वही-हर फैसला अमेरिका करेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LPG का जुगाड़: एक गैस सिलेंडर लाओ-50 प्लेट मोमोज ले जाओ, रेस्टोरेंट का अनोखा ऑफर वायरल
Recommended image2
Viral Mother: बेटे के बिजनेस के लिए मां बनीं सेल्सवुमन, जमकर हो रही तारीफ-WATCH
Recommended image3
होर्मुज़ से गुज़रे भारत के 2 LPG टैंकर: क्या PM मोदी की पहल से खुला खतरनाक समुद्री रास्ता?
Recommended image4
दुल्हन ने दूल्हे को कसकर पकड़ा और...शादी के मंडप में अश्लीलता की हदें पार-WATCH VIDEO
Recommended image5
7 फेरे से पहले 7 तस्वीरों में कुलदीप-वंशिका का लुक, 1 फोटो ने जीता दिल
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
'PM मोदी ने Donald Trump को नहीं किया फोन वरना...', ट्रेड डील पर अमेरिका का बड़ा दावा
Recommended image2
Maduro vs Trump: वेनेजुएला के साथ कितने देश, अमेरिका के पक्ष में कौन-कौन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved