लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह-सुबह हुए मौजिक और ट्रक एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल बताए जाते हैं। चश्मदीदों ने बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि किसकी की खोफड़ी के दो टुकडे हुए तो किसी का चेहरा फट चुका था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए इसको अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सोमवार सुबह-सुबह बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक को टक्कर मार दी। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह 2 युवकों को जिंदा निकाला और उसे अस्पताल तक पहुंचाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही अधिकारियों को मौते पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से हुआ लखीमपुर में एक्सीडेंट

दरअसल, यह हादसा लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे का बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। जिसे बहराइच की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही पिकअप बेकाबू हो गया और सड़क किनारे जाकर पलट गया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला। अगर ट्रक की स्पीड कम होती तो शायद टक्कर के बाद भी लोगों की मौत नहीं होती।

किसी का सिर फटा तो किसी का चेहरा फटा

राहगीरों ने बातया कि ट्रक ने मैजिक को इतनी भयानक टक्कर मारी कि टक्कर लगते ही मैजिक10 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं उसमें सवार सवारियों में किसी की खोफड़ी फट गई तो किसी के सीने में लोहे के सरिए घुस गए। एक युवक के चेहरे की हालत इतनी बुरी थी कि लोगों ने देखकर अपनी आंखें बंद कर ली। क्योंकि उसका मुंह पूरी तरह से फट चुका था। मरने वालों को एक मिनट का मौका भी नहीं मिला और उनकी बैठे-बैठे सांसे थम गईं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सीट में फंसे शवों को बाहर निकाला। आलम यह था कि सड़क खून से लाल हो चुकी थी। वहीं मैजिक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

CM योगी ने कहा-हादसा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक

  • हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताते हुए कहा- लखीमपुर खेरी जिले में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।
  • मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन को घायलों और प्रभावितों को शीघ्र और पर्याप्त सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
  • मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को उनके दिव्य चरणों में स्थान मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…