Meerut Unique Divorce Case : यूपी के मेरठ से तलाक का ऐसा केस सामने आया है। जहां मिठाइयां बांटी जा रही हैं, माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। माता पिता बेटी का तलाक होने पर ढोल नगाड़ों पर डांस करके खुशी जाहिर की। वह इतने खुश हैं जैसे ये जश्न UPSC पास या किसी बड़ी उपलब्धि पा ली हो। 

अगर किसी की बेटी का तलाक हो जाए तो माता-पिता सबसे ज्यादा टेंशन होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से जो मामला सामने आया है वह इसके एकदम उल्ट है। जहां बेटी के डिवोस होने पर माता पिता इतने खुश हुए कि मानों कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर ली हो। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला, मिठाइयां बांटी और फूलों की बरसा की। वह कोर्ट से घर तक जश्न मनाते हुए आए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरे मेरठ में बेटी के तलाक की चर्चा

दरअसल, यह अनोखा मामला मेरठ कोर्ट में शनिवार दोपहर को देखने को मिला। जहां रिटायर्ड जज ज्ञानेन्द्र शर्मा की बेटी प्र​णिता के तलाक की खुशियां मनाई जा रही थीं। बेटी के तलाक के बाद उसके पिता दुखी नहीं, ब​ल्कि खुश हुए और बेटी को मिठाई ​खिलाकर कचहरी से घर तक ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए पहुंचे। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने एक काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिसपर लिखा था "आई लव माई डॉटर"।

पीड़िता के पिता रह चुके हैं नामी जज

बता दें कि मेरठ के रिटायर्ड जज ज्ञानेन्द्र शर्मा की बेटी प्र​णिता की शादी 14 दिसंबर 2018 में मेजर से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल में हालात सामान्य रहे। लेकिन कुछ दिनों बाद हालात इतने बिगड़ गए की जरा जरा सी बात पर ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे। यानि आए दिन ससुराल में विवाद की ​स्थिति बनी रहती थी। पीड़िता बेटी ने सोचा कि कोई संतान हो जाए तो शायद सब ठीक हो जाए। लेकिन एक बेटा होने के बाद भी तस्वीर नहीं बदली, जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि मामला फैमली कोर्ट में पहुंच गया।

देखिए तलाक के जश्न का वीडियो

सोशल मीडिया पर मेठर के इस अनोखे तलाक के का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। जहां माता-पिता बेटी की हाथ थाम खुशी खुशी घर जा रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वह देखता रह गया। लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार ऐसा केस देखा है, जब बेटी के तलाक को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

Scroll to load tweet…