MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • दवा लेने निकली छात्रा, लाश बनकर लौटी: कातिल ने नाक क्यों काटी? CCTV में साथ दिखा भाई, अब लापता

दवा लेने निकली छात्रा, लाश बनकर लौटी: कातिल ने नाक क्यों काटी? CCTV में साथ दिखा भाई, अब लापता

Breaking Crime Update: उत्तराखंड के विकासनगर में 12वीं की नाबालिग छात्रा मनीषा तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव शक्ति नहर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। आखिरी बार साथ दिखा चचेरा भाई लापता, नहर में सर्च ऑपरेशन जारी। क्या है खौफनाक सच?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 30 2026, 08:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की की इतनी जघन्य तरीके से हत्या की गई कि लाश को देखने वालों तक के राेंगटे खड़े हो गए। उसके हाथों की उंगलिया काट दी गईं थी, गले पर चाकू और सिर पर पत्थर से जोरदार वार किया गया था। लाश के पास बिखरा खून ये गवाही दे रहा था, कि कातिल पहले से छात्रा की हत्या की योजना बनाकर वहां पहुंचा था। अब शक की सुई उसके चचेरे भाई की ओर है, जो फिलहाल लापता बताया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

विकासनगर में क्या हुआ था उस दिन?

कोतवाली थानांतर्गत धलीपुर इलाके की रहने वाली छात्रा मनीषा तोमर (18) 12वीं की छात्रा थी। उसके दांत में दर्द था। बुधवार शाम को वह अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने के लिए घर से विकास नगर जाने के लिए निकली थी। परिवार को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी वह वापस नहीं आई। रात के जब 9 बज गए और मनीषा नहीं लौटी, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। जिसके बाद उसकी खोज शुरू हुई।

Related Articles

Related image1
नए साल पर उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर? घूमने से पहले जान लें पूरा मौसम अपडेट
Related image2
उत्तराखंड में भारतीयों की ना सुधरने वाली हरकतों से परेशान हुई रूसी महिला-Watch Video
36
Image Credit : X

छात्रा का शव कहां और किस हालत में मिला?

गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली कि शक्ति नहर के पास एक शव पड़ा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जो दृश्य सामने आया, वह बेहद भयावह था। शव पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। लड़की के हाथों की अंगुलियां और नाक कटी हुई थीं, गले पर चाकू से वार किया गया था और सिर पत्थर से कुचला गया था। आसपास का इलाका खून से सना हुआ था।

46
Image Credit : X

चचेरे भाई सुरेंद्र पर क्यों गहरा रहा शक?

जांच के दौरान पुलिस को पेट्रोल पंप से CCTV फुटेज मिला, जिसमें मनीषा और सुरेंद्र एक ही बाइक पर साथ जाते हुए दिखे। इसके अलावा यह भी सामने आया कि सुरेंद्र ने हाल ही में एक धारदार हंसिया जैसा हथियार खरीदा था। घटना के बाद से ही वह लापता है, जिससे शक और गहरा गया है।

56
Image Credit : X

क्या हत्या के बाद नहर में कूद गया आरोपी?

पुलिस को शक है कि हत्या करने के बाद सुरेंद्र ने खुद को बचाने के लिए शक्ति नहर में छलांग लगा दी होगी। इसी आशंका के चलते SDRF की टीम को बुलाया गया है और नहर में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

66
Image Credit : X

पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है? परिवार की मांग क्या है?

देहरादून के SSP अजय सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। हर पहलू से जांच की जा रही है। ग्रामीण SP पंकज गैरोला के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। मनीषा के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
उत्तराखंड अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चेन्नई में बनेगी ऐसी ‘स्पोर्ट्स सिटी’, जहां तैयार होंगे ओलंपिक चैंपियन! CM विजय का बड़ा ऐलान
Recommended image2
Yasin Malik: सरला भट्ट केस में मांगी फांसी, पत्नी से तलाक और बेटी को खत! आखिर क्यों लिए ये फैसले?
Recommended image3
Now Playing
Ram Mandir Trust में बड़ा बदलाव, Jeetendra Mishra बने पहले CEO; Sajid Rashidi का Video Viral
Recommended image4
Now Playing
नेपाल में तबाही का सबसे भयानक चेहरा, चीखों के बीच दर्दनाक मंजर की 10 तस्वीरें । Nepal FLood
Recommended image5
Chennai Motor Sports City: क्या चेन्नई बनेगा भारत का नया Racing Hub? CM विजय का ऐलान
Related Stories
Recommended image1
नए साल पर उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर? घूमने से पहले जान लें पूरा मौसम अपडेट
Recommended image2
उत्तराखंड में भारतीयों की ना सुधरने वाली हरकतों से परेशान हुई रूसी महिला-Watch Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved