MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Vedanta Power Plant Blast: शुरुआती जांच में खुल रहीं चौंकाने वाली लापरवाही की परतें

Vedanta Power Plant Blast: शुरुआती जांच में खुल रहीं चौंकाने वाली लापरवाही की परतें

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट धमाके की शुरुआती जांच में चौंकाने वाल मामले सामने आए हैं। बॉयलर में ज़्यादा ईंधन, दबाव बढ़ने और रखरखाव में लापरवाही को मुख्य कारण बताया गया है। हादसे में 20 मौतें हुईं। FIR दर्ज कर जांच SIT को सौंपी गई।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 17 2026, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले के सिंहितराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुआ भीषण धमाका अब धीरे-धीरे अपने कारणों के साथ सामने आ रहा है। 14 अप्रैल को हुए इस हादसे में बॉयलर से टरबाइन तक जाने वाली हाई-प्रेशर स्टीम पाइप फटने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह कोई सामान्य तकनीकी खराबी नहीं बल्कि गंभीर परिचालन लापरवाही का परिणाम था।

26
Image Credit : X

तकनीकी जांच का खुलासा: बॉयलर में बढ़ा दबाव बना विनाश की वजह

चीफ बॉयलर इंस्पेक्टर और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि बॉयलर की भट्टी में जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा हो गया था। इससे अंदर अत्यधिक दबाव (overpressure) उत्पन्न हुआ, जिसने पूरी प्रणाली को अस्थिर कर दिया। दबाव इतना बढ़ गया कि बॉयलर का निचला पाइप अपनी जगह से खिसक गया और विस्फोट हो गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, यही तकनीकी विफलता हादसे का मुख्य कारण बनी।

Related Articles

Related image1
TCS Nashik Case: IT कंपनी के ‘ऑर्गनाईज्ड गैंग’ का खुलासा, महिलाओं ने खोली ऑफिस की खौफनाक सच्चाई
Related image2
Chhattisgarh Vedanta Power Plant Blast: सक्ती वेदांता प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में 17 मौतें, रेस्क्यू और मुआवजा का राज्य सरकार का बड़ा ऐलान
36
Image Credit : X

लापरवाही की परतें: रखरखाव में चूक या सिस्टम फेलियर?

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट संकेत मिला है कि प्लांट में नियमित रखरखाव और संचालन मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया। आरोप है कि वेदांता समूह और उसके ठेकेदार NGSL (NTPC GE Power Services Limited) द्वारा मशीनरी की निगरानी और सुरक्षा प्रक्रियाओं में गंभीर चूक की गई। जांच में कहा गया है कि इसी लापरवाही ने दबाव नियंत्रण प्रणाली को प्रभावित किया, जिसके चलते बॉयलर में अचानक असामान्य उतार-चढ़ाव हुआ।

46
Image Credit : X

FIR दर्ज: कौन-कौन जांच के दायरे में?

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 289 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। FIR में लगभग 8 से 10 लोगों के नाम शामिल हैं, जिनमें वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटेल का नाम भी सामने आया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच आगे बढ़ने पर और नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

56
Image Credit : X

स्पेशल टीम गठित: अब हर एंगल से होगी जांच

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT-स्टाइल यूनिट) का गठन किया गया है। इस टीम की अगुवाई एडिशनल SP पंकज पटेल कर रहे हैं, जिसमें पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और सब-डिविजनल अधिकारी शामिल हैं। टीम का उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह केवल तकनीकी विफलता थी या इसके पीछे प्रबंधन स्तर पर सिस्टमेटिक लापरवाही भी जिम्मेदार है।

66
Image Credit : X

क्या यह सिर्फ हादसा था या सिस्टम की विफलता?

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह मामला केवल एक औद्योगिक दुर्घटना न रहकर कॉरपोरेट सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बड़ा सवाल बनता जा रहा है। फिलहाल सभी निगाहें SIT की फाइनल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि यह त्रासदी तकनीकी गलती थी या प्रबंधन की गंभीर चूक का नतीजा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
छत्तीसगढ़ दुर्घटना समाचार
छत्तीसगढ़ समाचार
दुर्घटना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दिल्ली में फिल्मी सीन, यौन शोषण के आरोपी को भगाने के लिए परिवार ने पुलिस को घर में किया कैद
Recommended image2
TCS Nashik Case: IT कंपनी के ‘ऑर्गनाईज्ड गैंग’ का खुलासा, महिलाओं ने खोली ऑफिस की खौफनाक सच्चाई
Recommended image3
फरीदकोट से हैरान कर देने वाली घटना: महिला ASI ने 5 साल की पोती को धूप में बांधा-SHOCKING VIDEO
Recommended image4
तलाक का फैसला आने से पहले पूर्व गवर्नर ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी किया खत्म
Recommended image5
Heart Touching Video: पुलिस में नौकरी मिली तो बेटी ने पिता को कंधे पर उठाकर किया डांस-WATCH
Related Stories
Recommended image1
TCS Nashik Case: IT कंपनी के ‘ऑर्गनाईज्ड गैंग’ का खुलासा, महिलाओं ने खोली ऑफिस की खौफनाक सच्चाई
Recommended image2
Chhattisgarh Vedanta Power Plant Blast: सक्ती वेदांता प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में 17 मौतें, रेस्क्यू और मुआवजा का राज्य सरकार का बड़ा ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved