Mokama MLA Anant Singh : बिहार विधानसभा में बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाया गया है। लेकिन जब इस जिम्मेदार पर उनसे एक रिपोर्टर ने सवाल किया तो उनका जवाब गजब था, सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा…
बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बिहार सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का गठन किया है, जिसमें अनंत सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई है। जब इसके बारे में रिपोर्टर ने पूछा तो अनंत सिंह ने जो जवाब दिया वह सुनने लायक है। जिसको सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
अनंत सिंह का जवाब सुनकर पकड़ लेंगे माथा
नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन किया गया है। इसमें एक कमेटी है पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति है, जिसमें अनंत सिंह को इसका सदस्य बनाया गया है। जब पत्रकार ने उनसे पूछा- आज आप पर्यावरण के सदस्य बने हैं तो क्या कुछ सोचे हैं पर्यावरण के बारे में ? तो अनंत सिंह कहा- ई सब हम जनबो नहीं करते हैं कि कौन चीज बने हैं और कौन चीज नहीं।
बिहार में शराबबंदी करना ठीक नहीं
बता दें कि हाल ही में अनंत कुमार सिहं ने शराबबंदी को लेकर विधानसभा में सवाल किया था। उन्होंने मंत्री से पूछते हुए कहा- बिहार में शराबबंदी को जिस उद्देश्य से लागू की गई थी वह सही दिशा में नहीं रहा। क्योंकि बिहार में बड़ीं संख्या में लोग शराब नहीं मिलने के कारण शराब तस्करी से जुड़ गए। इतना ही नहीं वह सूखा नशा भी करने लगे हैं। इस सूखे नशे के कारण बिहार की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ऐसे में बिहार में शराबबंदी को खत्म करने पर एक बार फिर से विचार किया जाना चाहिए।
अब चुनाव नहीं लडेंगे अनंत सिंह
बता दें कि अनंत सिंह नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने यानि बिहार की राजनीति छोड़ने पर कह चुके हैं कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि जब नीतीश ही नहीं तो मैं क्या करूंगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपनी सीट से बेटे को राजनीति में उतारेंगे। वहीं एक बेटे को आईपीएस बनाना चाहते हैं जो अभी पढ़ाई कर रहा है।


