तमिलनाडु में एक्टर विजय के फैन ने चुनावी हार की अफवाह पर आत्महत्या का प्रयास किया। कृष्णगिरि के महेंद्रन ने अपना गला काट लिया, उनकी हालत गंभीर है। वे एग्जिट पोल के नतीजों से परेशान थे।

चेन्नई: तमिलनाडु से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां TVK पार्टी के अध्यक्ष और एक्टर विजय की चुनावी हार की अफवाह के बाद उनके एक फैन ने अपनी जान देने की कोशिश की। कृष्णगिरि के रहने वाले महेंद्रन ने कथित तौर पर अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महेंद्रन सालों से विजय के फैन हैं। घटना के फौरन बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वो इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। महेंद्रन के दोस्तों का कहना है कि एग्जिट पोल में DMK को बढ़त मिलने की खबर से वह काफी दुखी थे।

दरअसल, हाल में आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK गठबंधन को ही बढ़त दी गई है। People's Pulse और Chanakya जैसी एजेंसियों ने DMK की जीत का अनुमान लगाया है। वहीं, JVC टाइम्स नाउ ने AIADMK-BJP गठबंधन की चौंकाने वाली जीत की भविष्यवाणी की है। हालांकि, Axis My India के एग्जिट पोल में विजय की पार्टी TVK को बढ़त मिलती दिखाई गई है।

(आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं है। जिंदगी जीने की कोशिश करें। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद लें। ऐसे विचार आने पर 'दिशा' हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर: 1056, 0471-2552056 पर कॉल करें।)