MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • तमिलनाडु का ‘किंगमेकर’ कौन? विजय के शपथ ग्रहण में आंकड़ों का सस्पेंस बरकरार

तमिलनाडु का ‘किंगमेकर’ कौन? विजय के शपथ ग्रहण में आंकड़ों का सस्पेंस बरकरार

TVK Majority Crisis: तमिलनाडु में विजय की CM कुर्सी 2 विधायकों पर अटक गई है। TVK के पास सिर्फ 116 MLA, जबकि बहुमत के लिए चाहिए 118। VCK का फैसला, राज्यपाल की सख्ती और गठबंधन की अंदरूनी डील ने तमिलनाडु सरकार गठन को हाई-वोल्टेज सस्पेंस में बदल दिया। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 09 2026, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

Vijay Tamil Nadu Government: तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां हर घंटे सत्ता का गणित बदलता दिखाई दे रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीदें शुक्रवार शाम तक लगभग तय मानी जा रही थीं, लेकिन देर रात घटनाक्रम ने अचानक नया मोड़ ले लिया। 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK को सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। लेकिन फिलहाल विजय के पास सिर्फ 116 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। यही दो सीटों की कमी अब पूरे राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा रहस्य बन चुकी है। क्या विजय शनिवार को शपथ ले पाएंगे, या फिर तमिलनाडु की पहली संभावित गठबंधन सरकार आखिरी वक्त पर फंस जाएगी?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

राज्यपाल की सख्ती ने बढ़ाया तनाव

सूत्रों के मुताबिक विजय ने पिछले तीन दिनों में राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से तीन बार मुलाकात की। हर मुलाकात के बाद ऐसा लगा कि सरकार गठन की घोषणा कभी भी हो सकती है, लेकिन राज्यपाल ने स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ दावे नहीं, बल्कि 118 विधायकों के आधिकारिक समर्थन पत्र जरूरी होंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम विजय तीसरी बार ‘लोक भवन’ पहुंचे थे। अंदर कई घंटों तक बातचीत चली, लेकिन बाहर निकलते वक्त भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। इसके बाद राज्यपाल कार्यालय से संकेत मिला कि फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह को मंजूरी नहीं दी गई है। यही वह पल था, जब राजनीतिक गलियारों में बेचैनी और बढ़ गई।

Related Articles

Related image1
Top 10 Morning News: शेयर बाजार में डराने वाली भविष्यवाणी, पढ़ें देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
Related image2
Breaking: विजय की सरकार बनने से पहले बड़ा खेल? TVK समर्थन पोस्ट के बाद VCK का X अकाउंट सस्पेंड!
35
Image Credit : X

AMMK और IUML ने बदला खेल?

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में AMMK और IUML के समर्थन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन आखिरी दौर की बातचीत में दोनों दलों ने TVK से दूरी बना ली। इससे विजय का संख्या बल अचानक 116 पर अटक गया। अब पूरा फोकस VCK पर आ गया है, जिसके दो विधायक सरकार बनाने का रास्ता खोल सकते हैं। खबर है कि VCK प्रमुख थोल. थिरुमावलवन अभी भी DMK नेतृत्व के संपर्क में हैं। यही वजह है कि VCK का हर बयान अब सत्ता की चाबी माना जा रहा है।

45
Image Credit : X

 कांग्रेस और वाम दलों की अलग-अलग शर्तें

TVK को फिलहाल कांग्रेस, CPI और CPM का समर्थन हासिल है। हालांकि अंदरखाने गठबंधन की शर्तों को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। वामपंथी दलों ने बिना शर्त समर्थन दिया है और सरकार में शामिल होने से इनकार किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस कथित तौर पर दो मंत्रालयों की मांग कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह गठबंधन बनता है, तो यह तमिलनाडु की राजनीति में 62 साल पुराने DMK-AIADMK वर्चस्व के अंत की शुरुआत हो सकती है।

55
Image Credit : X

अब सबकी नजर VCK के फैसले पर

तमिलनाडु में फिलहाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा सवाल यही है-क्या VCK विजय के साथ जाएगी? अगर हां, तो विजय राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। अगर नहीं, तो राज्य में राजनीतिक गतिरोध और लंबा खिंच सकता है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। चेन्नई से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज है, और हर पार्टी अपने अगले कदम को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रही है। फिलहाल शपथ ग्रहण से ज्यादा चर्चा उस ‘एक फैसले’ की हो रही है, जो तमिलनाडु की राजनीति का पूरा भविष्य बदल सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति
विजय

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
बंगाल के 'Adhikari' बनेंगे Suvendu, मंच के पीछे लगी तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान
Recommended image2
Breaking: विजय की सरकार बनने से पहले बड़ा खेल? TVK समर्थन पोस्ट के बाद VCK का X अकाउंट सस्पेंड!
Recommended image3
कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि? जिनके हाथों में आई तीनों सेनाओं की ताकत
Recommended image4
Hormuz Strait: होरमुज़ में फिर भिड़े ईरान-अमेरिका, एक-दूसरे पर की फायरिंग
Recommended image5
Cyber Fraud: न OTP-न लिंक, फिर भी खाते से ₹18 लाख गायब! महिला के उड़े होश
Related Stories
Recommended image1
Top 10 Morning News: शेयर बाजार में डराने वाली भविष्यवाणी, पढ़ें देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
Recommended image2
Breaking: विजय की सरकार बनने से पहले बड़ा खेल? TVK समर्थन पोस्ट के बाद VCK का X अकाउंट सस्पेंड!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved