Vladimir Putin Daughters: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने भारत आए हुए हैं। इस बीच राजनीतिक के साथ पुतिन की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है। जानिए पुतिन की फैमिली में कौन-कौन हैं? उनकी दोनों बेटियां क्या करती हैं, पढ़ाई-करियर और लाइफ फैक्ट्स।
Putin Family: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने भारत के दौरे पर हैं। ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। एक ओर जहां देश-दुनिया की नजर इस आयोजन पर टिकी है, वहीं व्लादिमीर पुतिन की पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। उनकी राजनीतिक ताकत और अंतरराष्ट्रीय फैसलों की चर्चा अक्सर होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फैमिली में कौन-कौन हैं, उनके बच्चे क्या करते हैं? जानिए व्लादिमीर पुतिन के परिवार और उनकी बेटियों के बारे में।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फैमिली में कौन-कौन?
पुतिन और उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला की शादी 1983 में हुई थी। करीब तीन दशक बाद 2013 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। इसी रिश्ते से उनकी दो बेटियां हुईं, मारिया और कैटरिना। पुतिन लंबे समय से परिवार को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखते आए हैं। 2015 में उन्होंने अपनी बेटियों के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि वे रूस में रहती हैं, रूस में पढ़ी हैं और कई विदेशी भाषाएं बोलती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह अपने परिवार की निजी जिंदगी पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा बात नहीं करना चाहते। अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक, उनकी दो बेटियां मारिया वोरोंत्सोवा और कैटरिना तिखोनोवा हैं। दोनों सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखती हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों का नाम तब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आया, जब अमेरिका ने अप्रैल 2022 में उन्हें प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल किया।
ये भी पढ़ें- BRICS Summit: 'क्या ये असली पुतिन हैं?' दिल्ली आते ही Body Double पर बहस, ये PHOTO&VIDEO वायरल
कौन हैं व्लादिमीर पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोंत्सोवा, क्या करती हैं?
पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोंत्सोवा का नाम मेडिकल और जेनेटिक्स के क्षेत्र से जुड़ा रहा है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने बायोलॉजी और मेडिकल की पढ़ाई की और बाद में एंडोक्राइनोलॉजी यानी हार्मोन और शरीर के अंतःस्रावी तंत्र से जुड़े क्षेत्र में काम किया। अमेरिकी ट्रेजरी ने 2022 में उन्हें रूस में जेनेटिक्स से जुड़े सरकारी कार्यक्रमों से जुड़ी शख्सियत के तौर पर भी चिन्हित किया था।
कौन हैं व्लादिमीर पुतिन की छोटी बेटी कैटरिना तिखोनोवा, जानिए प्रोफेशन
छोटी बेटी कैटरिना तिखोनोवा की पहचान कई अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी रही है। वह युवावस्था में एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल डांसिंग में एक्टिव थीं। बाद में उनका करियर टेक्नोलॉजी, शिक्षा और रिसर्च से जुड़े कामों की ओर बढ़ा। अमेरिकी ट्रेजरी ने उन्हें टेक एग्जीक्यूटिव बताते हुए रूस की सरकार और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कामों से जोड़ा था। कैटरिना की शादी कभी रूसी कारोबारी किरिल शामालोव से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।
ये भी पढ़ें- Putin Aurus Senat: 'पहियों पर चलता-फिरता किला' है पुतिन की बुलेटप्रूफ कार, जानें फीचर्स और स्पीड
पुतिन के ग्रैंड चिल्ड्रेन भी हैं, लेकिन जानकारी बेहद सीमित
पुतिन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन का जिक्र किया है, लेकिन उनकी पहचान को लेकर उन्होंने बहुत कम जानकारी साझा की है। 2024 में उन्होंने यह भी बताया था कि उनके परिवार की कुछ युवा पीढ़ी के सदस्य मंदारिन चीनी बोलते हैं। यही पुतिन परिवार की सबसे खास बात है। दुनिया के सबसे चर्चित राष्ट्राध्यक्षों में शामिल होने के बावजूद उनकी निजी जिंदगी के बारे में आधिकारिक और पुष्ट जानकारी बेहद सीमित है। यही गोपनीयता उनकी बेटियों को लेकर दिलचस्पी की एक बड़ी वजह भी बनी हुई है।
