- Home
- News
- कुदरत का डबल अटैक: एक तरफ 45 डिग्री की गर्मी तो दूसरी तरफ बाढ़ से तबाही, देखिए डरावनी तस्वीरें
कुदरत का डबल अटैक: एक तरफ 45 डिग्री की गर्मी तो दूसरी तरफ बाढ़ से तबाही, देखिए डरावनी तस्वीरें
Weather News Today: कभी आपने सोचा है कि भीषण गर्मी में बाढ़ आ जाए और लोगों के घरों में पानी भर जाए। लेकिन असम के गुवाहाटी और राजगढ़ में ऐसे भयानक हालत बन गए हैं। जहां लोग मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं

एक तरफ यूपी-एमपी, राजस्थान बिहार और दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। कहीं तो 45 के करीब पारा जा चुका है। लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी तरफ असम से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो बेहद डरावनी हैं। यहां इस कदर मूसलाधार बारिश हुई कि बाढ़ जैसे हालात बन गए। लोगों के घरों में पानी भर गया।
असम के गुवाहाटी और राजगढ़ के कई इलाके में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों के घरों में इस कदर पानी भर गया कि लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा।
कुदरत के इस कहर और आपदा से निपटने के लिए बाढ़ के बीच फंसे लोगों के लिए सेना और पुलिस के जवान देवदूत बने। जो फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।
सेना और पुलिस के जवान रबर की नावों का उपयोग करके फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। तो कोई उनको अपने कंधों पर बैठकर सही जगह पहुंचा रहा है। जवानों की इस बहादुरी को लोग सलाम कर रहे हैं।
SDRF की टीमें जलमग्न इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं और फंसे हुए नागरिकों को राहत शिविरों में पहुंचा रही हैं। स्थानीय प्रशासन जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।