Saurav Das House Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास अपने ऑलीशान घर और प्राइब्रेसी भंग होने को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि उनके साथ आशुतोष रांका ने इसके पीछे अभिजीत अय्यर मित्रा को जिम्मेदार ठहराया है।
दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के घर में यूट्यूबर्स के घुसने और अंदर का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इसको लेकर अभिजीत अय्यर मित्रा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही कहा अय्यर की वजह से ही यूट्यूबरों ने सौरव दास और उनके परिवार की प्राइवेसी भंग की है। इन सबके पीछे मित्रा जिम्मेदार है, तो आइए जानते हैं कौन है यह शख्स...
कोन हैं अभिजीत अय्यर मित्रा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत अय्यर मित्रा की पहचान एक दक्षिणपंथी राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर होती है। जो देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी बेबाकी से बात रखते हैं। साथ ही उन्हें रक्षा, विदेश नीति की जानकारी होने के साथ वह अक्सर विवादास्पद बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के साथ अर्थशास्त्र के बार में भी गहरी समझ रखते हैं।
बेहद इंटेलीजेंट्स हैं अभीजित अय्यर
अगर अभिजीत मित्रा की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय (University of Madras) से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने मोनाश यूनिवर्सिटी में मुस्लिम अल्पसंख्यकों और इस्लामी नीति अध्ययन कर शोध किया है।
चर्चा में क्यों हैं अभिजीत अय्यर
सीजेपी ने आरोप लगाया है कि अभिजीत अय्यर मित्रा ने एक पॉडकास्ट और सोशल मीडिया के जरिए सौरव दास को लेकर झूठे आरोप लगाए हैं साथ ही परिवार की प्राइबेसी भंग की है। अय्यर ने दावा किया कि सौरव दास के पिता कथित तौर पर नेपाली नागरिक थे, इसलिए उनकी भारतीय नागरिकता पर संदेह है। साथ ही आरोप लगाया था कि सौरव दास दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-1 में करीब 9000 स्क्वायर फीट के घर में रहते हैं, जिसका मासिक किराया 2 से 3 लाख रुपए महीना है। साथ ही उनकी एजुकेशन पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।


