कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र दावा किया है कि कांग्रेस सरकार के 25 विधायक और मंत्री भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। इस बयान के बार राज्य में सियासत गरमा गई है। वहीं मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से पलटवार किया है।
कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने दावा किया है कि अगर राज्य में कल विधानसभा चुनाव घोषित हो जाएं, तो कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट के कुछ मंत्री भी शामिल हैं। विजयेंद्र के इस बयान पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर विधायक बीजेपी में आना चाहते हैं, तो उन्हें शामिल करने में देर नहीं करनी चाहिए।
कौन हैं बीवाई विजयेंद्र?
- बीवाई विजयेंद्र कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और शिकारीपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे हैं। विजयेंद्र ने राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस सरकार को घेरने में सक्रिय हैं।
क्या है 25 विधायकों वाला पूरा मामला?
- विजयेंद्र ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक मौजूदा सरकार से नाराज हैं। उनके मुताबिक, अगर अभी चुनाव की घोषणा हो जाए, तो कांग्रेस के करीब 25 विधायक, जिनमें मंत्री भी शामिल हैं, बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
- विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसा माहौल बन गया है कि कई नेताओं का अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा कम हो गया है। हालांकि, उन्होंने उन विधायकों या मंत्रियों के नाम नहीं बताए, जिनके बीजेपी में आने का दावा किया गया है। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है।
डीके शिवकुमार ने क्या दिया जवाब?
- विजयेंद्र के बयान पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के विधायक बीजेपी में जाना चाहते हैं, तो विजयेंद्र को उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में देर नहीं करनी चाहिए।
- शिवकुमार के इस जवाब से दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई। कांग्रेस की ओर से विजयेंद्र के दावे को सच साबित करने के लिए कोई सूची सामने नहीं आई है।
कर्नाटक में क्यों तेज हुई राजनीतिक हलचल?
- यह बयान ऐसे समय आया है, जब कर्नाटक कांग्रेस के भीतर नेतृत्व, मंत्रिमंडल में बदलाव और कथित स्टिंग ऑपरेशन को लेकर चर्चा चल रही है। विजयेंद्र ने इन घटनाओं को कांग्रेस के अंदर असंतोष से जोड़कर पेश किया है।
- हालांकि, 25 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की बात फिलहाल विजयेंद्र का राजनीतिक दावा है। आने वाले दिनों में इस पर दोनों दलों की ओर से और बयान सामने आ सकते हैं।
सीएम डी.के. शिवकुमार बोले-करा लो शामिल
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस दावे का मज़ाक उड़ाते हुए विजयेंद्र को चुनौती दी कि वे बिना किसी देरी के उन नेताओं को तुरंत अपनी पार्टी में शामिल कर लें।


