DK Shivakumar : कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का ये फैन कौन है। 3 महीने पहले क्या की थी उसने भविष्यवाणी? क्या आपने देखी किसी फैन की ऐसी दीवानगी? क्या है उसका वो सच जिसे आज पूरे देश अपनी आंखों से देखेगा?
Karnataka CM Oath Ceremony : डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बेंगलुरू में हर तरफ उत्साह है, चाहने वालों ने पूरे शहर में डीके के नाम के पोस्टर लगा रखे हैं। बता दें कि डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे लोक भवन में होना है। इसी बीच एक ऐसा फैन यहां पहुंचा है, जिसकी दीवानगी पहेल आपने कभी नहीं देखी होगी। उसने तीन महीने पहले जो भविष्यवाणी की थी आज उसे पूरा करने के लिए आया हुआ है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें खूब वारयल हो रही हैं। साथ ही उसने जो प्रतिज्ञा ली थी, उसकी चर्चा भी चारों तरफ है।

- दरअसलस, इस जबरा फऐन का नाम रमेश बताया जाता है। जो कर्नाटक में रहता है और अपने नेता को सीएम बनते देखने के लिए यादगीर से बेंगलुरु पहुंचा है। रमेश की दीवानगी ऐसी है कि उसने अपने हाथ पर शिवकुमार का एक बड़ा सा टैटू भी गुदवा रखा है।
डीके शिवकुमार ने भी फैन के हाथ पर देखा ये टैटू
- मेश ने बताया, "मैंने ये टैटू तीन महीने पहले ही बनवा लिया था। मुझे पूरी उम्मीद थी कि वही अगले सीएम बनेंगे। आज मेरा सपना सच होने जा रहा है। डीके शिवकुमार ने मेरे हाथ पर ये टैटू देखा भी। उन्होंने कहा कि प्यार दिल में होना चाहिए, ऐसे दिखाने की क्या ज़रूरत। पर मैं आज बहुत खुश हूं। अब मैं इस टैटू से 'Next' शब्द हटा सकूंगा।"

कनकपुरा में मन रहा डीके शिवकुमार के नाम का जश्न
- शिवकुमार के शपथ ग्रहण को लेकर उनके घरेलू विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा में जबरदस्त उत्साह है। उनके घर के आसपास और पूरे इलाके में बधाई देने वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।
- इस बीच, डीके शिवकुमार के समर्थकों ने अपने नेता के शपथ ग्रहण से पहले विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं, उनके विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा को बधाई वाले बैनरों और कटआउट से सजाया गया है।

डीके की शपथ ग्रहण में आएंगे कई बड़े दिग्गजा
- बता दें कि इस समारोह में शामिल होने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं।
- राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी इस कार्यक्रम में आने की उम्मीद है।
- शिवकुमार के साथ कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों के भी शपथ लेने की संभावना है, जिनमें जी परमेश्वर, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, यतींद्र सिद्धारमैया और अन्य शामिल हैं।
कौन हैं डीके शिवकुमार?
दशकों की राजनीतिक उठापटक, संकट प्रबंधन और कर्नाटक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के बाद, डोड्डालहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार, जिन्हें डीके शिवकुमार के नाम से जाना जाता है, कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं।
आठ बार के विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष, शिवकुमार को अक्सर पार्टी का "संकटमोचक" कहा जाता है। वह जमीनी स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ और राजनीतिक संकटों से निपटने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं से उनके करीबी संबंधों ने, पार्टी के अंदर लंबी चर्चा के बाद, सीएम पद के लिए उनके दावे को मजबूत किया।


