Nirav Modi News :पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी अभी तक ब्रिटेन से भारत नहीं आ सका है। इसको यूके की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि क्यों वो इंडियन जेल में सजा नहीं काट परा रहा है।
भारत से फरार भगोड़े हीरा कारोबारी और पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ब्रिटेन से प्रत्यर्पण में हो रही की वजह से भारत और ब्रिटेन के रिश्तों पर असर पड़ रहा है। अब इसको लेकर ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को लेकर अपने ही देश की सरकार पर निशाना साधा है। तो आइए जानते हैं कौन हैं भारतीय मूल की प्रीती पटेल जो ब्रिटेन की चर्चित राजनेता हैं?
कौन हैं प्रीति पटेल?
- 29 मार्च 1972 को लंदन में एक युगांडा-भारतीय परिवार में जन्मीं प्रीति पटेल का पूरा नाम प्रीति सुशील है। जो कि एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में ब्रिटेन की गृह सचिव हैं, वह ब्रिटेन की गृह मंत्री रह चुकी हैं। वह 2010 से एसेक्स में विथम के लिए सांसद सदस्य हैं। इसके अलावा प्रीति पटेल 2016 से 2017 तक अंतर्राष्ट्रीय विकास सचिव रह चुकी हैं।
- बता दें कि प्रीति पटेल की अगर एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने कील विश्वविद्यालय और एसेक्स विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की है। राजनेता बनने से पहले वह वेबर शैंडविक नामक जनसंपर्क परामर्श फर्म में काम करती थीं। इसी बीच वह कंजर्वेटिव पार्टी की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर से इंप्रेस हुईं और रेफरेंडम पार्टी से जुड़कर कंजर्वेटिव पार्टी के काम करने लगीं। साल 2005 में राजनीतिक करियर शुरू किया। हालांकि आम चुनाव में नॉटिंघम नॉर्थ से पहला ही चुनाव हार गई थीं। वह पहली बार 2010 के आम चुनाव में एसेक्स की एक नई सीट, विथम से सांसद बनीं।
नीरव मोदी पर क्या बोलीं प्रीति पटेल
प्रीति पटेल ने ब्रिटेन के एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में कहा कि नीरव मोदी नीरव मोदी को ब्रिटेन में नहीं, बल्कि भारत की जेल में होना चाहिए। उसके प्रत्यर्पण में हो रही देरी की वजह से भारत सरकार ब्रिटेन के साथ काम करने को लेकर काफी निराशा महसूस कर रही थी। भारत सरकार इस मुद्दे को लेकर सख्त है और नाराज भी है। जब तक नीरव मोदी के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तब तक भारत ने भी ब्रिटेन के साथ अवैध प्रवासियों और असफल शरणार्थियों को वापस लेने के समझौतों में देरी लगाई। पटेल ने साफ तौर पर कहा कि नीरव मोदी को इतने लंबे समय तक ब्रिटेन में रहना यानि हमारी न्याय प्रणाली और ब्रिटिश में टैक्स देने वाली जनता का अपमान है। उसे अब तक प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत भारत की जेल में होना चाहिए।


