पंजाब-चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन ने फ्री में iPhone देने का ऐलान किया है। जल्दी ही वह 18+ महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल देने जा रहे हैं। बस भाग लेने के लिए एक नंबर पर कॉल कर ग्रुप में जुड़ना होगा।
मोबाइल की दुनिया में हर कोई चाहता है कि उसके पास आईफोन हो। लेकिन कुछ ही लोग खरीद पाते हैं। लेकिन चंड़ीगढ़ में कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने ऐलान किया है कि वह महिलाओं को फ्री iPhone देने वाला हैं। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और युवतियों का वॉट्सएप ग्रुप बनवाया है। जिसे वह यह मुफ्त फोन देने वाले हैं।
आईफोन लेने वाले को करना होगी यह एक शर्त पूरी
कारोबारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को फ्री में आईफोन चााहिए उनको दिए गए नंबर (राजा दी किंग) पर एक कॉल करना होगा। इसके बाद उनको एक ग्रुप में जोड़ा जाएगा। फिर उनको इसी नंबर पर जय माता दी मैसेज लिखकर सेंड करना होगा। बिजनेसमैन ने बताया कि कुछ दिन बाद लकी ड्रॉ की तारीख और दिए जाने वाले iPhone की संख्या ऐलान किया जाएगा। जिसका नंबर आएगा उसे मैं खुद फ्री फोन दूंगा। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 5 ड्रॉ निकालने की योजना है, लेकिन कुल iPhone की संख्या और ड्रॉ शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं है।
मुफ्त में पेट्रोल देने का कर चुके हैं ऐलान
फ्री आईफोन देने का ऐलान करने वाले राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग वहीं हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया था। हालांकि वह पेट्रोल देने जा रहे थे, लेकिन बारिश होने और पुलिस के द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके थे। हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि हमने लोगों को मुफ्त पेट्रोल के कूपन दिए। इस दौरान वह किसी को 500 तो किसी को 1,000 रुपए का पेट्रोल कूपन दे रहे हैं।
क्यों फ्री में पेट्रोल और आईफोन दे रहे कारोबारी?
कारोबारी का कहना है कि वह खुद कुछ नहीं दे रहे, बल्कि जो कुछ हो रहा है, वह माता रानी की कृपा से हो रहा है। एक वक्त मेरा ऐसा था कि मेरे पास एक भी रुपया नहीं था। लेकिन अब हालात वैसे नहीं है। माता रानी की कृपा से अब सब भंडार भरा हुआ है। तो वह मदद के भावना से महिलाओं के लिए फ्री योजना चलकर उनकी सहायता कर रहे हैं।
कौन हैं बिजनेसमैन राकेश त्रेहन?
राकेश त्रेहन मूलरूप से पंजाब में अमृतसर के रहने वाले हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर राजा किंग के नाम से जाना जाता है। उनकी कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग का काम करती है। इसके साथ ही वह पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस भी करते हैं। उनके पास करोड़ों की दौलत है, जो कि मर्सिडीज गाड़ी में चलते हैं और सुरक्षा के लिए उनके निजी बाउंसर भी रखे हैं। उनके पिता कपड़े के बड़े कारोबारी थे। पिता की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिला है। एक साल पहले उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनक पर देवी-देवताओं और गुरुओं के बारे में अपमानजनक बाते करने के आरोप लगाए गए थे। इसके उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।


