Who is LOTTO Lottery Winner Sneha Joy: कौन हैं स्नेहा जॉय, जिन्होंने कनाडा की LOTTO 6/49 लॉटरी में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा जीते? जानिए इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद सबसे पहले क्या करेंगी और क्या है उनका खास प्लान।

Sneha Joy LOTTO Lottery Winner: किस्मत ने साथ दिया तो कनाडा में रहने वाली केरलम की स्नेहा जॉय रातोंरात करोड़पति बन गईं। उन्होंने LOTTO 6/49 लॉटरी में 5 मिलियन कनाडाई डॉलर यानी 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का जैकपॉट जीता है। लेकिन स्नेहा की कहानी सिर्फ इतनी नहीं है कि एक टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी उन्होंने सबसे पहले एक ऐसा काम करने का फैसला लिया, जो उन्हें मानसिक रूप से राहत दे। जानिए कौन हैं स्नेहा जॉय और लॉटरी जीतने के बाद वह कौन सा काम करना चाहती हैं?

कौन हैं 30 करोड़ की लॉटरी जीतने वाली स्नेहा जॉय?

स्नेहा जॉय मूल रूप से केरलम की रहने वाली हैं और फिलहाल कनाडा के एडमंटन शहर में रहती हैं। वह उस समय चर्चा में आईं, जब कनाडा की LOTTO 6/49 लॉटरी के अक्टूबर 21 के ड्रॉ में उन्होंने 5 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीत लिया। इस जीत की जानकारी उन्हें किसी फोन कॉल या खास सूचना से नहीं, बल्कि अपने मोबाइल पर लॉटरी टिकट चेक करते समय मिली। जब उन्होंने टिकट के नंबरों का मिलान किया तो सभी छह नंबर ड्रॉ के विजेता नंबरों से मैच हो गए। वेस्टर्न कनाडा लॉटरी कॉरपोरेशन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस खबर पर स्नेहा को पहले यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह हैरान थीं। उनके लिए यह पल खुशी, हैरानी और राहत से भरा था।

ये भी देखें- Punjab State Lottery Result 22 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विनर? देखें लिस्ट

30 करोड़ जीतने के बाद, सबसे पहले ये एक काम करना चाहती हैं स्नेहा जॉय

अचानक करोड़ों रुपये मिलने पर ज्यादातर लोग अपनी पसंद की चीजें खरीदने और लग्जरी लाइफ जीने के बारे में सोचते हैं। लेकिन स्नेहा ने अपनी प्राथमिकताएं पहले ही तय कर ली हैं। उन्होंने साफ कहा है कि सबसे पहले वह अपने घर का मॉर्गेज यानी होम लोन चुकाएंगी। इसके बाद उनकी योजना दुनिया घूमने की है। वह अपने परिवार और करीबियों के साथ भी इस बड़ी जीत की खुशियां बांटना चाहती हैं।

ये भी देखें- Punjab State Lottery Result 21 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, किसे मिला ₹21 लाख का फर्स्ट प्राइज? देखें लिस्ट

स्नेहा ने बताया उनके लिए सबसे बड़ी खुशी क्या है?

स्नेहा के मुताबिक, इस जैकपॉट की सबसे बड़ी खुशी आर्थिक तनाव से आजादी है। वह चाहती हैं कि घर की जिम्मेदारियों और कर्ज की चिंता से मुक्त होकर अपनी जिंदगी के सपने पूरे कर सकें। गौरतलब है कि इस साल केरलम से जुड़े दो अन्य प्रवासियों ने भी दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 10-10 लाख डॉलर जीते थे। इनमें अबू धाबी में काम करने वाले कबीर पूवाथिंगल और शारजाह में सेल्स एग्जीक्यूटिव मोहम्मद शिबिल थयिल शामिल हैं। स्नेहा जॉय की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि 30 करोड़ रुपये की जीत के बाद उनका पहला सपना लग्जरी नहीं, बल्कि कर्ज से मुक्ति और अपनों के साथ खुशियां बांटना है।