Milk Fruit Combination: अक्सर लोगों में दूध और फल को लेकर लंबे समय से धारणा है कि दोनों को एक साथ खाने से पेट खराब हो सकता है। कोई कहता है यह सही है तो कोई कहता है ये बहुत नुकसानदायक है। तो आइए जानते हैं विशेषज्ञों के अनुसार क्या सही है और क्या गलत है।

घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना है कि दूध और फल साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है। वहीं दूसरी ओर लोग हर दिन मिल्कशेक, स्मूदी और फ्रूट मिल्क ड्रिंक पीते हैं। अब सवाल उठता है आखिर सच क्या है? इसका जवाब है हर फल के साथ दूध नुकसान नहीं करता है। कुछ फलों के साथ दूध लेना अच्छा माना जाता है, जबकि कुछ फल के साथ इसे लेने पर डाइजेशन संबंधी दिक्कत हो सकती है।

दूध और फल को लेकर भ्रम क्यों है?

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और वसा (फैट) होती है, जबकि फलों में फाइबर, विटामिन, मिनरल और नेचुरल शुगर होती है। कुछ फल, खासकर खट्टे फल, अम्लीय (Acidic) होते हैं। इनका रस दूध के प्रोटीन पर असर डाल सकता है, जिसकी वजह से दूध फट सकता है। इसलिए यह मान्यता है कि दूध और फल कभी साथ नहीं खाना चाहिए।

किन फलों के साथ दूध लेने से बचना चाहिए?

कुछ खट्टे फलों के साथ दूध लेने पर लोगों को गैस, पेट फूलना या अपच जैसी दिक्कत हो सकती है। जैसे-

  • संतरा
  • मौसमी
  • नींबू
  • अंगूर
  • अनानास

जैसे - अगर कोई शख्स खाली पेट एक गिलास दूध पीने के तुरंत बाद संतरा खा ले और उसका पेट पहले से खराब है, तो उसे कंडीशन में पेट में भारीपन या गैस हो सकती है।

किन फलों के साथ दूध लेना बेहतर हो सकता है?

  • केला
  • आम
  • चीकू
  • एवोकाडो
  • खजूर

इन फलों के साथ दूध लेना अच्छा माना जाता है, इसलिए दुनियाभर में बनाना शेक, मैंगो शेक और डेट्स मिल्क जैसे जूस फेमस हैं।

क्या दूध और फल साथ खाने से डाइजेशन खराब होता है?

दूध और फल साथ खाने से डाइजेशन खराब होगा, इसका कोई प्रमाणिक सबूत नहीं है। लेकिन जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम पहले से सेंसेटिव है या जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerance) है, उन्हें दूध से बने प्रोडक्ट खाने के बाद परेशानी बनी रहती है। इस तरह के लोगों को फल और देना दिक्कत कर सकता है।

दूध और फल साथ खाने को लेकर आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद में दूध को कुछ फलों के साथ मिलाकर खाने को गलत माना गया है, खासकर खट्टे फलों के साथ। आयुर्वेद के अनुसार- ऐसा भोजन कुछ डाइजेशन संबंधी समस्या खड़ी कर सकता है।

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

कुछ लोगों को दूध और फल के कॉम्बिनेशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जैसे-

  •  जिनका पेट जल्दी खराब होता है।
  •  जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस है।
  • जिन्हें बार-बार गैस या एसिडिटी रहती है।
  •  छोटे बच्चों को नया फूड कॉम्बिनेशन देते समय।
  • जिन लोगों को किसी खास फल या दूध से एलर्जी हो।
  • अगर दूध और फल साथ खाने हों तो क्या करें?

फल-दूध साथ खाने को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-

  • Bबहुत ज्यादा खट्टे फलों के साथ दूध ना लें।
  • ताजे और साफ फल का यूज करें।
  •  ज्यादा शुगर के साथ मिल्कशेक ना बनाएं।
  •  अगर पहले कभी दिक्कत हुई हो, तो दोनों के बीच थोड़ा गैप रखें।
  • बार-बार पेट की समस्या होने पर डॉक्टर या डाइटिशियन से मिलें।

Content Sources -National Institutes of Health (NIH), Mayo Clinic, Harvard T.H. Chan School of Public Health, NHS (UK), Academy of Nutrition and Dietetics.