फरीदाबाद में एक मां ने अपनी गिरी हुई साड़ी वापस लाने के लिए बेटे की जान जोखिम में डाल दी। उसने बेटे को ऊंची इमारत की बालकनी से साड़ी के सहारे नीचे लटकाया। वीडियो वायरल होने पर लोग इस खतरनाक कदम की आलोचना कर रहे हैं।

फरीदाबादः साड़ियों के लिए महिलाओं का प्यार तो जगजाहिर है। आपने हाल ही में सुना होगा कि कैसे साड़ियों के लिए दुकानों के बाहर किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने साड़ी के लिए जो किया, वो हैरान करने वाला है। यहां एक मां ने अपनी एक साड़ी के लिए बेटे की जान ही दांव पर लगा दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग महिला के इस कदम पर बेहद नाराज़ हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 82 में स्थित ग्रैंडुरा सोसाइटी के एक अपार्टमेंट की है। ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट्स में अक्सर लोग बालकनी की ग्रिल पर कपड़े सुखाते हैं। यहां भी एक महिला ने अपनी साड़ी सूखने के लिए डाली थी, जो शायद हवा के झोंके से नीचे वाले फ्लोर की बालकनी पर जा गिरी।

अब महिला चाहती तो नीचे वाले पड़ोसी से मांगकर अपनी साड़ी वापस ले सकती थी। या फिर एक साड़ी के लिए इतना जोखिम नहीं उठाती। लेकिन इस मां ने एक खतरनाक रास्ता चुना। उसने एक दूसरी साड़ी को बालकनी की ग्रिल से बांधा और अपने नाबालिग बेटे को उसके सहारे नीचे लटका दिया ताकि वो गिरी हुई साड़ी उठाकर वापस आ सके। यह कोई दो-मंज़िला घर नहीं, बल्कि एक ऊंची बिल्डिंग थी, जहां से गिरने का मतलब था सीधी मौत। फिर भी, मां ने बिना किसी डर के अपने बेटे को नीचे उतारा और साड़ी वापस मंगवा ली।

खुशकिस्मती से इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और लड़का सुरक्षित साड़ी लेकर ऊपर आ गया। लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया। वीडियो देखने वाले लोग एक साड़ी के लिए बच्चे की जान जोखिम में डालने वाली मां के बर्ताव पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, "किसी भी साड़ी की कीमत बच्चे की जान से ज़्यादा नहीं हो सकती।" एक अन्य यूजर ने मज़ाक में लिखा, "शायद ये मां-बेटा फायर सर्विस में काम करते होंगे।" वहीं एक और शख्स ने लिखा, “अगर अमेरिका या कनाडा जैसे देशों में किसी मां ने ऐसा किया होता, तो उसे कम से कम 10 साल की जेल हो जाती।”

देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

Scroll to load tweet…