- Home
- News
- Strait of Hormuz संकट के बीच चीन की एंट्री, Xi Jinping की खास तैयारी-क्या है 4-पॉइंट शांति प्लान?
Strait of Hormuz संकट के बीच चीन की एंट्री, Xi Jinping की खास तैयारी-क्या है 4-पॉइंट शांति प्लान?
चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping ने मध्य पूर्व शांति के लिए 4-सूत्रीय योजना पेश की, जबकि Donald Trump की ईरान चेतावनी और Strait of Hormuz संकट ने चीन-अमेरिका टकराव और वैश्विक सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

Xi Jinping Middle East Peace Plan: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, असफल वार्ताओं और वैश्विक अनिश्चितता के बीच चीन ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव चला है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने एक 4-सूत्रीय शांति योजना पेश की है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की घड़ी टिक-टिक कर रही है और अगली बातचीत की दिशा अब भी अनिश्चित बनी हुई है।
अबू धाबी बैठक: जहां से शुरू हुआ नया समीकरण
यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव अबू धाबी में क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ हुई बैठक के दौरान सामने आया। इस मुलाकात को केवल एक औपचारिक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में चीन की बढ़ती भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। क्या चीन अब इस क्षेत्र में निर्णायक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है?
🇨🇳 CHINA JUST GAVE TRUMP'S HORMUZ "BLOCKADE" A BLACK EYE:
China says: Chinese ships will not be interrupted and they will continue moving through the Strait freely.
China has energy and trade agreements with Iran.
China CONTINUES with Business as usual. pic.twitter.com/ffTdlPt0sV— Iran Army (@IranArmyStan) April 15, 2026
जिनपिंग की 4-सूत्रीय योजना: शांति का क्या है रोडमैप?
शी जिनपिंग की योजना चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है:
- शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व: खाड़ी देशों के बीच सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देना।
- संप्रभुता का सम्मान: हर देश की सीमाओं और अखंडता की रक्षा।
- संयुक्त राष्ट्र की भूमिका: वैश्विक व्यवस्था को बनाए रखने में UN को केंद्र में रखना।
- विकास और सुरक्षा का संतुलन: आर्थिक प्रगति और सुरक्षा को साथ लेकर चलना।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह योजना केवल शांति का प्रस्ताव नहीं, बल्कि चीन के वैश्विक प्रभाव को मजबूत करने का एक सुनियोजित प्रयास भी हो सकता है।
अमेरिका-ईरान तनाव: बढ़ती टकराहट का संकेत
इस बीच, डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नेतृत्व में अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर सख्त रुख अपनाया है। नाकेबंदी और जहाजों को डुबोने की धमकी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। इसके जवाब में ईरान ने होर्मूज ऑफ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लगभग बंद कर दिया है-एक ऐसा कदम जो वैश्विक तेल आपूर्ति पर सीधा असर डाल सकता है।
चीन बनाम अमेरिका: बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक जंग
स्थिति तब और जटिल हो गई जब ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी कि यदि वह ईरान को सैन्य सहायता देता है, तो चीनी उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाया जा सकता है। चीन ने इन आरोपों को “मनगढ़ंत” बताते हुए सख्त जवाब देने की बात कही है। यह घटनाक्रम संकेत देता है कि मध्य पूर्व का संकट अब वैश्विक व्यापार युद्ध में भी बदल सकता है।
क्या चीन वास्तव में ईरान-अमेरिका के बीच में अब खुलकर शांति करा पाएगा?
मध्य पूर्व में चीन की यह नई पहल एक तरफ शांति की उम्मीद जगाती है, तो दूसरी तरफ यह अमेरिका और चीन के बीच प्रभाव की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है। अब दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह 4-सूत्रीय योजना वास्तव में शांति लाएगी या यह एक नई वैश्विक शक्ति संघर्ष की शुरुआत है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

