MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • मामूली बात पर ‘मुर्गा’ बना दिया गया राइडर, खूब की पिटाई! Zepto स्टोर का वीडियो वायरल

मामूली बात पर ‘मुर्गा’ बना दिया गया राइडर, खूब की पिटाई! Zepto स्टोर का वीडियो वायरल

Zepto Store Viral Video: दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित Zepto स्टोर में डिलीवरी बॉय के साथ सरेआम बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली बात पर राइडर को मुर्गा बनाने और पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 13 2026, 12:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@SachinGuptaUP

डिलीवरी बॉय की सरेआम बेइज्जती: न्यू अशोक नगर के Zepto स्टोर में इंसानियत को किया गया शर्मसार

देश की तेज रफ्तार डिलीवरी व्यवस्था जिन युवाओं के कंधों पर टिकी है, उनके साथ ऐसा सलूक भी हो सकता है, यह शायद किसी ने नहीं सोचा था। दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से सामने आया यह मामला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि गिग वर्कर्स की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। एक मामूली बात को लेकर Zepto स्टोर में काम कर रहे डिलीवरी राइडर को ऐसी सजा दी गई, जिसे देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X@SachinGuptaUP

मामूली गलती पर अमानवीय सजा

पीड़ित डिलीवरी बॉय की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार की है, जब ऋषभ पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में स्थित एक Zepto स्टोर में मौजूद था। आरोप है कि ऋषभ ने स्टोर से एक परफ्यूम उठाकर खुद पर स्प्रे कर लिया। स्टोर में मौजूद कर्मचारियों ने उसे ऐसा करते देख लिया।

इसके बाद जो हुआ, वह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं कहा जा सकता। स्टोर के मालिक और कर्मचारियों ने कथित तौर पर ऋषभ को सबके सामने अपमानित किया और सजा के तौर पर उसे सरेआम मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया।

Related Articles

Related image1
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड और कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा
Related image2
Delhi Weather Aaj: दिल्लीवालों होशियार! मकर संक्रांति तक नाक में दम करेगी गलन वाली ठंड
35
Image Credit : X@SachinGuptaUP

मारपीट और अपमान, सब कुछ कैमरे में कैद

घटना केवल अपमान तक सीमित नहीं रही। आरोप है कि ऋषभ के साथ मारपीट भी की गई। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक व्यक्ति ऋषभ का हाथ पकड़कर उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसे काफी देर तक स्टोर में मौजूद लोगों के सामने मुर्गा बनाकर रखा गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने स्टोर से जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि पीड़ित ऋषभ की मेडिकल जांच कराई जा रही है, ताकि मारपीट से जुड़ी चोटों की पुष्टि हो सके।

दिल्ली के Zepto स्टोर में डिलीवरी बॉय रिशा कुमार को मुर्गा बनाकर इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने परफ्यूम लगा लिया था। स्टोर मालिक पर FIR हुई। pic.twitter.com/3cQSIV3Nyv

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 13, 2026

45
Image Credit : X@SachinGuptaUP

गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

गौरतलब है कि हाल के दिनों में डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों पर हमले और बदसलूकी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले Zepto के ही एक डिलीवरी बॉय पर दो स्कूटी सवारों द्वारा हमला किए जाने की खबर आई थी। अब यह नया मामला सामने आने के बाद गिग वर्कर्स की सुरक्षा, सम्मान और काम करने की परिस्थितियों पर बहस तेज हो गई है।

55
Image Credit : X@SachinGuptaUP

सोशल मीडिया पर गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। यूजर्स इस पूरे मामले की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(4.0 ov)3/1
Day 3
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kota Boat Capsize: दुर्गा विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, नाव पलटने से 7 लोग डूबे
Recommended image2
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका के दोनों केस क्राइम ब्रांच को क्यों सौंपे गए? जानें लेटेस्ट अपडेट
Recommended image3
Now Playing
Kajol Family: पूरे परिवार संग दुर्गा पूजा में पहुंची काजोल, मां तनुजा संग दिखी गजब की बॉन्डिंग
Recommended image4
Now Playing
IND vs NZ: न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, देखें खूबसूरत नजारा
Recommended image5
Now Playing
Mahanavami Celebration: दुर्गा पूजा में जूही चावला और सोहा अली खान ने बिखेरा जलवा
Related Stories
Recommended image1
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड और कोहरा, 3°C तक गिरेगा पारा
Recommended image2
Delhi Weather Aaj: दिल्लीवालों होशियार! मकर संक्रांति तक नाक में दम करेगी गलन वाली ठंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved