
Mahanavami Celebration: दुर्गा पूजा में जूही चावला और सोहा अली खान ने बिखेरा जलवा
मुंबई में नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महा नवमी का उत्सव खास अंदाज में मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और सोहा अली खान समेत कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेत्री ईशा मालवीय भी समारोह का हिस्सा बनीं। पूजा पंडाल में उत्सव, भक्ति और मनोरंजन का खास संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान डांस और सेलिब्रेशन ने माहौल को और भी खास बना दिया। दुर्गा पूजा के इस आयोजन में सितारों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। देखिए मुंबई के इस भव्य दुर्गा पूजा समारोह की खास झलकियां।