फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को ने कनाडा को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया है। मोरक्को ने यह जीत 2-1 से हासिल की है। इस जीत के साथ ही मोरक्को ने राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है। कनाडा तीनों मैच हारकर बाहर हो चुका है। मोरक्को ने 7 और क्रोएशिया ने 5 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। दोनों टीमें राउंड ऑफ 16 में खेलेंगी।
- Home
- Sports
- Other Sports
- FIFA World Cup: राउंड ऑफ16 में मोरक्को-क्रोएशिया, कनाडा-बेल्जियम टूर्नामेंट से आउट
| Published : Dec 01 2022, 05:59 PM IST / Updated: Dec 02 2022, 12:01 AM IST
FIFA World Cup: राउंड ऑफ16 में मोरक्को-क्रोएशिया, कनाडा-बेल्जियम टूर्नामेंट से आउट
FIFA World Cup 2022 Latest Updates. FIFA World Cup 2022. फीफा वर्ल्डकप 2022 में 1 दिसंबर को कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे और 8 टीमों के बीच राउंड-16 की जंग देखने को मिलेगी। आज के यह मुकाबले कम से कम 4 टीमों को राउंड-16 में पहुंचा सकते हैं। 1 दिसंबर को पहला मैच क्रोएशिया बनाम बेल्जियम के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच कनाडा बनाम मोरक्को और तीसरा मैच जापान और स्पेन के बीच होगा। चौथे मुकाबले में जर्मनी और कोस्टा रिका की टीमें आमने-सामने होंगी। हर अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव ब्लॉग से...
- FB
- TW
- Linkdin
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को बेल्जियम की हार के साथ वह कतर विश्व कप से बाहर हो गई। बीते वर्ल्ड कप में बेल्जियम तीसरे नंबर की टीम थी। इस बार पहले ही राउंड में बाहर हो गई। अहमद बिन अली स्टेडियम में क्रोएशिया ने ग्रुप F के आखिरी मैच में बेल्जियम को 0-0 से ड्राॅ पर रोका। ग्रुप F में बेल्जियम 4 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गया। क्रोएशिया अब राउंड ऑफ 16 में खेलेगी।
फीफा वर्ल्डकप 2022 में 1 दिसंबर को बड़े मुकाबले हैं, उनसे पहले क्या कहते हैं अजूरी यह भी सुन लीजिए।
फीफा वर्ल्डकप 2022 में आज के ये बड़े मुकाबले हैं जिन पर दुनिया भर की नजर है।