09:20 AM (IST) Dec 07
पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को हराया

फीफा वर्ल्डकप के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को हरा दिया है।

12:30 AM (IST) Dec 07
2010 का चैंपियन स्पेन हारकर बाहर

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कतर विश्व कप में सातवें प्री-क्वार्टर फाइनल में भी बड़ा उलटफेर दिखा। मंगलवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2010 का विश्व कप विजेता स्पेन, मोरक्को से हार गया। एजुकेशन सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूरा खेल समाप्त होने तक कोई टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं। पूरे 90 मिनट के खेल के बाद एक्स्ट्रा 30 मिनट में भी स्कोर बोर्ड 0-0 ही दिखाता रहा। इसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से लिया गया। पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन चार मौकों में एक भी गोल में तब्दील न कर सकी। जबकि मोरक्को की टीम ने चार में तीन पेनाल्टी गोल में तब्दील कर बाजी मार ली।
 

05:32 PM (IST) Dec 06
आज खत्म होगा सुपर 16 का रोमांच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 6 दिसंबर को दो मुकाबले खेले जाने हैं। यह राउंड ऑफ 16 के अंतिम मुकाबले होंगे।

 

05:21 PM (IST) Dec 06
रोनाल्डो का मुकाबला करने को तैयार

फीफा वर्ल्डकप 2022 में पुर्तगाल बनाम स्विट्जरलैंड के बीच मैच में यह खिलाड़ी रोनाल्डो का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

 

05:18 PM (IST) Dec 06
राउंड ऑफ 16 के अंतिम मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 6 दिसंबर को राउंड ऑफ 16 के अंतिम दो मुकाबले खेले जाएंगे। यह हैं चारों टीमें।