फीफा वर्ल्डकप के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने सेनेगल को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
- Home
- Sports
- Other Sports
- FIFA World Cup: फ्रांस और इंग्लैंड ने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, पोलैंड बाहर
| Dec 05 2022, 09:38 AM IST
FIFA World Cup: फ्रांस और इंग्लैंड ने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, पोलैंड बाहर
)
सार
FIFA World Cup 2022 Updates. फीफा वर्ल्डकप 2022 में 4 दिसंबर को राउंड ऑफ 16 में कुल दो मैच शेड्यूल था। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे फ्रांस बनाम पोलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। फ्रांस ने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड और सेनेगल की टीमों के बीच हुआ और इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से शिकस्त देकर सुपर 8 में जगह बना ली है।
- FB
- TW
- Linkdin
इंग्लैंड ने सेनेगल को हराया
फ्रांस ने 3-1 से पौलैंड को हरा क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और पोलैंड के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने 3-1 से पोलैंड को हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच हारने के साथ ही पोलैंड विश्व कप से बाहर हो गया है। फ्रांस की ओर से ओलिवियर जिरूड ने एक तो कीलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किया।
Subscribe to get breaking news alerts
ये रहेंगी मैच की रेफरी
फीफा वर्ल्डकप 2022 में महिला रेफरी ने इतिहास रचा है। 4 दिसंबर को इंग्लैंड बनाम सेनेगल के मैच में यह महिला रेफरी धमाल मचाएंगी।
Kathryn Nesbitt is set to become the first-ever woman to officiate a Men’s @FIFAWorldCup Round of 16 match when @England take on @Fsfofficielle tonight.
— FIFA.com (@FIFAcom) December 4, 2022
From a professor of chemistry to making history at #Qatar2022, what a story 🙌
आज के यह मुकाबले महत्वपूर्ण
फीफा वर्ल्डकप 2022 में 4 दिसंबर को राउंड ऑफ 16 में कुल दो मैच शेड्यूल हैं। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे फ्रांस बनाम पोलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड और सेनेगल की टीमों के बीच होगा। दोनों ही मैच बेहद रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि फ्रांस की टीम हर हाल में आगे बढ़ने की कोशिश करेगी वहीं इंग्लैंड की टीम ने फीफा वर्ल्डकप में लाजवाब प्रदर्शन किया है।
4 दिसंबर को 2 मैच
फीफा वर्ल्डकप 2022 में 4 दिसंबर को नॉकआउट के दो मुकाबले होने हैं।
The Round of 16 continues...
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 4, 2022
Who are you tipping to go through? #FIFAWorldCup #Qatar2022