02:00 AM (IST) Dec 03
दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को हराया

फीफा वर्ल्ड कप का एक मैच दक्षिण कोरिया और पुर्तगाल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को 2-1 के अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण कोरिया ने राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है।
 

01:57 AM (IST) Dec 03
जीत के बाद भी उरुग्वे राउंड ऑफ 16 से बाहर

फीफा विश्व कप 2022 के आखिरी ग्रुप एच मैच में उरुग्वे और घाना के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में घाना को उरुग्वे के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही उरुग्वे राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गया है। दरअसल, दक्षिण कोरिया के जीत का अंतर अधिक होने की वजह से वह क्वालिफाई कर गया।

05:14 PM (IST) Dec 02
ग्रुप स्टेज के अंतिम 4 मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप में 2 दिसंबर को पहला मैच साउथ कोरिया बनाम पुर्तगाल के बीच रात 8.30 होगा। वहीं दूसरा मैच घाना बनाम उरूग्वे के बीच रात 8.30 बजे खेला जाएगा। तीसरा मैच सर्बिया बनाम स्विट्जरलैंड के बीच रात 12.30 बजे और चौथा मैच कैमरून बनाम ब्राजील के बीच रात 12.30 बजे खेला जाएगा। 
 

04:35 PM (IST) Dec 02
इन टीमों की हुई विदाई

फीफा वर्ल्डकप 2022 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद कुछ टीमों की विदाई जारी है। सभी खिलाड़ियों फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

 

 

04:32 PM (IST) Dec 02
ग्रुप स्टेज के अंतिम चार मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 2 दिसंबर को ग्रुप स्टेज के सभी मैच खत्म हो जाएंग। आज के मैच इन टीमों के बीच खेला जाएगा।