04:59 PM (IST) Jan 13
ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हरा दिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फ्रांस को 8-0 से हराकर वर्ल्ड कप में धमाकेदार जीत दर्ज की है।

 

04:32 PM (IST) Jan 13
टॉम क्रेग ने लगाई हैट्रिक

ऑस्ट्रेलिया के टॉम क्रेग ने वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक लगा दी है और फ्रांस को 7-0 से पीछे छोड़ दिया है।

 

04:29 PM (IST) Jan 13
ऑस्ट्रेलिया के जेरेमी हायवर्ड की हैट्रिक

ऑस्ट्रेलिया के जेरेमी हायवर्ड ने विश्व कप की पहली हैट्रिक लगाई है और ऑस्ट्रेलिया की टीम 7-0 से आगे हो चुकी है।

 

 

04:14 PM (IST) Jan 13
ऑस्ट्रेलिया के टॉम क्रेग ने किया दूसरा गोल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी टॉम क्रेग ने अपना दूसरा और टीम के लिए 5वां गोल दागा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5-0 से आगे चल रही है।

 

04:04 PM (IST) Jan 13
ऑस्ट्रेलिया ने किया चौथा गोल

हाफ टाइम के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 गोल से आगे हो चुकी है।

 

03:53 PM (IST) Jan 13
बैक टू बैक ऑस्ट्रेलिया के 3 गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस के बीच मैच में ऑस्ट्रेलया ने बैक टू बैक 3 गोल कर दिए हैं और मैच में 3-0 से आगे हो गया है।

 

03:52 PM (IST) Jan 13
फ्रांस को मिले तीन पेनाल्ट कॉर्नर

हॉकी विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस के बीच दूसरे क्वार्टर के मुकाबले में फ्रांस की टीम को एक के बाद एक कुल 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया मैच में 1-0 से आगे चल रही है।

03:41 PM (IST) Jan 13
ऑस्ट्रेलिया का अटैक जारी

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम फ्रांस पर लगातार अटैक कर रही है लेकिन लीड 1-0 की बनी हुई है।

 

03:36 PM (IST) Jan 13
पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया आगे

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस के बीच मुकाबला चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है। 

03:28 PM (IST) Jan 13
ऑस्ट्रेलिया ने किया पहला गोल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहला गोल दाग दिया है। ऑस्ट्रेलिया के टॉम क्रेग ने पहला गोल किया और टीम को 1-0 से आगे कर दिया है।

 

 

03:15 PM (IST) Jan 13
2018 में भिड़ चुकी हैं दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस के बीच इससे पहले 2018 के वर्ल्ड कप में मुकाबला हुआ था। जहां ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 3-0 से हरा दिया था।

 

03:11 PM (IST) Jan 13
यह है दोनों टीमें

हॉकी विश्व कप 2023 का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस के बीच शुरू हो चुका है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं।