दुती चंद 200 मीटर की हीट्स में हार गईं। वो इस रेस में आखिरी स्थान पर रहीं। दुती चंद ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के दम पर टोक्यो के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। 

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। धाविका दुती चंद ने निराश किया। वह महिलाओं की 200 मीटर रेस में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। स्टार धावक दुती चंद 200 मीटर की हीट्स में हार गईं। वो इस रेस में आखिरी स्थान पर रहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

दुती चंद ने किया निराश
भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। उन्होंने 200 मीटर दूरी को पूरा करने के लिए 23.85 सेकेंड के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्रिस्टीन म्बोमा ने 22.11 के समय के साथ पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने नामीबिया के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ा। वहीं, यूएसए की गैब्रिएल थॉमस 22.20 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

इसे भी पढ़ें-  पीवी सिंधु ने जीता ब्रॉन्ज मेडल: भारत लौटने पर पीएम मोदी के साथ खाएंगी ये स्वीट डिश, पिता ने बताई प्लानिंग

वर्ल्ड रैंकिंग के कारण टोक्यो ओलंपिक में किया था क्वालीफाई
100 मीटर रेस के बाद सोमवार को भारत की स्टार दुती चंद 200 मीटर की हीट्स में हिस्सा लेने उतरी थीं। दुती चंद ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के दम पर टोक्यो के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: कमलप्रीत से गोल्ड की उम्मीद, हॉकी महिला क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

पहले भी किया था निराश
इससे पहले 100 मीटर रेस में दुतीचंद ने निराश किया था। भारत की दुती चंद इस इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बना पाने में नाकाम रही थीं। दुती चंद का प्रदर्शन इस रेस में उनके बेस्ट टाइम के करीब भी नहीं पहुंच सका था। 8 एथलीटों के बीच रेस में दुती चंद 7वें नंबर पर थीं।